• Home
  • Uncategorized
  • बायल में रामपुर एचपीएस ने चलाया स्वच्छता अभियान
Image

बायल में रामपुर एचपीएस ने चलाया स्वच्छता अभियान

]> स्वच्छता लक्षित इकाई में ब्लैक स्पॉट की सफाई, महिला मंडलों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

रामपुर। विद्युत मंत्रालय एवं निगमित कार्यालय के निर्देशानुसार रामपुर एचपीएस द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा (SHS) अभियान-2026’ आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में 22 सितंबर को परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह के नेतृत्व में कार्यालय परिसर एवं बायल गांव के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में रामपुर एचपीएस के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ बायल गांव के स्थानीय महिला मंडलों ने भी सक्रिय भागीदारी की।

ग्राम पंचायत बायल में राजकीय माध्यमिक पाठशाला बायल के समीप चिन्हित स्वच्छता लक्षित इकाई-2 में गहन स्वच्छता एवं ब्लैक स्पॉट सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान कचरा संवेदनशील एवं चुनौतीपूर्ण स्थानों की विशेष रूप से सफाई की गई। अभियान में स्थानीय महिला मंडलों के साथ सम्भव पब्लिक वेलफेयर ट्रस्ट, दत्तनगर का भी सहयोग रहा।

महिला मंडल सदस्यों ने चिन्हित ब्लैक स्पॉट की सफाई कर वहां एकत्रित कचरे को सम्भव पब्लिक वेलफेयर ट्रस्ट के सहयोग से कचरा पृथक्करण एवं उचित वैज्ञानिक प्रबंधन के लिए निर्धारित कचरा प्रबंधन स्थल तक पहुंचाया।

कार्यक्रम के दौरान प्लास्टिक एवं एकल-उपयोग प्लास्टिक के इस्तेमाल को हतोत्साहित करने तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला मंडलों के सदस्यों को जूट के थैले भी वितरित किए गए।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह ने स्थानीय समुदाय से सार्वजनिक स्थानों, बाजारों और सड़क किनारे कचरा न फैलाने तथा कचरे को निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता लक्षित इकाइयों को स्वच्छ एवं कचरा मुक्त बनाए रखने के लिए समुदाय की निरंतर सहभागिता जरूरी है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जिम्मेदार व्यवहार और संसाधनों के संरक्षण की संस्कृति है। कचरे का स्रोत पर सही पृथक्करण, जल का विवेकपूर्ण उपयोग तथा पुन: उपयोग एवं पुनर्चक्रण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना ही ‘स्वच्छता ही सेवा’ की वास्तविक भावना है।

अभियान में रामपुर एचपीएस के सभी विभागाध्यक्षों, वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ महिला मंडल गांधीनगर, बायल और महिला मंडल बंगलादेश, बायल के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Releated Posts

नाथपा डैम से अतिरिक्त पानी छोड़ा गया, नदी किनारे न जाने की सलाह

झाकड़ी : नाथपा डैम में बढ़ते जल प्रवाह को ध्यान में रखते हुए परियोजना प्रबंधन द्वारा सोमवार सुबह…

ByByadmin Aug 24, 2026

एसजेवीएन की सीएसआर पहल से स्थानीय युवाओं को मिला तकनीकी शिक्षा का अवसर, 15 अभ्यर्थियों का आईटीआई प्रायोजन के लिए चयन

]> लूहरी जलविद्युत परियोजना चरण-1 प्रभावित परिवारों के युवाओं को विभिन्न तकनीकी ट्रेडों में मिलेगा प्रशिक्षण, चयनित अभ्यर्थियों…

ByByadmin Aug 4, 2026

एसजेवीएन का 39वां स्थापना दिवस दिनांक 24 मई 2026 को लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण -1 ने बड़ी धूमधाम से मनाया

लूहरी : एसजेवीएन का 39वां स्थापना दिवस दिनांक 24 मई 2026 को लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 द्वारा…

ByByadmin May 25, 2026

उर्वरक की कालाबाजारी पर 6,900 से अधिक लाइसेंस रद्द

नई दिल्ली। भारत सरकार ने उर्वरकों की जमाखोरी, हेराफेरी और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए कड़े प्रवर्तन…

ByByadmin Mar 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top