• Home
  • हिमाचल
  • राज्यपाल ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के स्थापना दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता की
Image

राज्यपाल ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के स्थापना दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता की

शिमला। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज लोक भवन में अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मान समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने हिमाचल प्रदेश में रह रहे इन दोनों राज्यों के लोगों को पारंपरिक हिमाचली टोपी और मफलर भेंट कर सम्मानित किया। राज्यपाल ने इन राज्यों की समृद्ध संस्कृति, विरासत, रीति-रिवाजों और परंपराओं पर विस्तृत चर्चा भी की। लेडी गवर्नर एवं राज्य रेड क्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्ष जानकी शुक्ला भी इस अवसर पर उपस्थित थी।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को सुदृढ़ करने तथा लोगों में भाईचारा और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि भारत का प्रत्येक राज्य अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान रखता है। इस विविधता में एकता के दर्शन होते हैं। यह देश की वास्तविक शक्ति है। उन्होंने कहा कि विभिन्न संस्कृतियों, परंपराओं और जीवन-शैलियों से परिचय आपसी समझ को बढ़ाता है और राज्यों के बीच संबंधों को मजबूत करता है।

अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के लोगों ने राज्यपाल के साथ अपने अनुभव साझा किए और आत्मीय आतिथ्य सत्कार के लिए आभार व्यक्त किया।

Releated Posts

संघोई की बेटी दीक्षा ने बिना कोचिंग हासिल की जेआरएफ की सफलता

]> किसान परिवार की बेटी ने लगातार चौथी बार नेट के बाद जेआरएफ में भी लहराया परचम, समाजसेवी…

ByByadmin Aug 29, 2026

हिमाचल स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन (HSSA) की वार्षिक सामान्य सभा सम्पन्न

]> वार्षिक रिपोर्ट, रिजल्ट बुक एवं खेल कैलेंडर का विमोचन – HSSA वेब पोर्टल एवं Complete Sports MIS…

ByByadmin Aug 11, 2026

बैरनला संघोई स्नानागार तक पहुंचा पानी, नई पाइपलाइन बिछाकर टंकी से जोड़ा गया कनेक्शन

]> ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता हेमंत तंवर का जताया आभार, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों व…

ByByadmin Aug 6, 2026

एशियन स्कूल फुटबॉल फेडरेशन में डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी

]> डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा एशियन स्कूल फुटबॉल फेडरेशन के सदस्य और तकनीकी समिति के उपाध्यक्ष मनोनीत शिमला…

ByByadmin Aug 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top