• Home
  • Uncategorized
  • एसजेवीएन की सीएसआर पहल से स्थानीय युवाओं को मिला तकनीकी शिक्षा का अवसर, 15 अभ्यर्थियों का आईटीआई प्रायोजन के लिए चयन
Image

एसजेवीएन की सीएसआर पहल से स्थानीय युवाओं को मिला तकनीकी शिक्षा का अवसर, 15 अभ्यर्थियों का आईटीआई प्रायोजन के लिए चयन

]> लूहरी जलविद्युत परियोजना चरण-1 प्रभावित परिवारों के युवाओं को विभिन्न तकनीकी ट्रेडों में मिलेगा प्रशिक्षण, चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे गए जॉइनिंग लेटर

शिमला : एसजेवीएन लिमिटेड ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल “स्थानीय युवाओं हेतु तकनीकी शिक्षा योजना” के तहत लूहरी जलविद्युत परियोजना चरण-1 से प्रभावित परिवारों एवं परियोजना प्रभावित क्षेत्रों के 15 युवक-युवतियों का शैक्षणिक सत्र 2026–27/28 के लिए हिमाचल प्रदेश के विभिन्न राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रायोजन हेतु चयन किया है। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराकर उन्हें रोजगारोन्मुख एवं आत्मनिर्भर बनाना है।

योजना के अंतर्गत कुल 29 अभ्यर्थियों से आवेदन प्राप्त हुए थे। निर्धारित पात्रता एवं लूहरी जलविद्युत परियोजना चरण-1 के लिए आवंटित सीटों के आधार पर 3 अगस्त 2026 को पारदर्शी एवं निष्पक्ष चयन प्रक्रिया के माध्यम से 15 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।

चयनित अभ्यर्थियों को योजना के प्रावधानों के अनुसार कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा), इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मैकेनिक (मोटर व्हीकल) तथा सर्वेयर जैसे रोजगारपरक तकनीकी ट्रेडों में प्रवेश के लिए प्रायोजित किया गया है।

4 अगस्त 2026 को आयोजित कार्यक्रम में सभी चयनित अभ्यर्थियों को उनके प्रवेश-पत्र (जॉइनिंग लेटर) प्रदान किए गए। इस अवसर पर लूहरी जलविद्युत परियोजना चरण-1 के परियोजना प्रमुख श्री विवेक शर्मा ने चयनित युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि वे अनुशासन, समर्पण और ईमानदारी के साथ अपने प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा करें तथा अर्जित तकनीकी ज्ञान और कौशल का उपयोग अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में करें।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एसजेवीएन की यह सीएसआर पहल स्थानीय युवाओं को कौशल विकास, रोजगार के बेहतर अवसर और आत्मनिर्भरता की दिशा में नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Releated Posts

नाथपा डैम से अतिरिक्त पानी छोड़ा गया, नदी किनारे न जाने की सलाह

झाकड़ी : नाथपा डैम में बढ़ते जल प्रवाह को ध्यान में रखते हुए परियोजना प्रबंधन द्वारा सोमवार सुबह…

ByByadmin Aug 24, 2026

एसजेवीएन का 39वां स्थापना दिवस दिनांक 24 मई 2026 को लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण -1 ने बड़ी धूमधाम से मनाया

लूहरी : एसजेवीएन का 39वां स्थापना दिवस दिनांक 24 मई 2026 को लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 द्वारा…

ByByadmin May 25, 2026

उर्वरक की कालाबाजारी पर 6,900 से अधिक लाइसेंस रद्द

नई दिल्ली। भारत सरकार ने उर्वरकों की जमाखोरी, हेराफेरी और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए कड़े प्रवर्तन…

ByByadmin Mar 27, 2026

200 करोड़ का “बनाना क्लस्टर”: कृषि क्षेत्र में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम- केंद्रीय कृषि मंत्री

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुड़ी पड़वा के…

ByByadmin Mar 19, 2026
1 Comments Text
  • taisx66 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Yo! Been messing around on taisx66 lately and it’s not bad at all. Good variety of games and the site runs smoothly. Give it a shot taisx66.
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top