• Home
  • हिमाचल
  • सुधीर कुमार ने पार्बती-।। पावर स्टेशन प्रमुख का कार्यभार संभाला
Image

सुधीर कुमार ने पार्बती-।। पावर स्टेशन प्रमुख का कार्यभार संभाला

]> नगवाईं स्थित प्रशासनिक परिसर में 10 नवंबर को ग्रहण किया पदभार, एनएचपीसी के विभिन्न पावर स्टेशनों और जलविद्युत परियोजनाओं में रहा लंबा अनुभव

नगवाईं। महाप्रबंधक (यांत्रिक) सुधीर कुमार ने 10 नवंबर 2026 को पार्बती-।। पावर स्टेशन (800 मेगावाट) के पावर स्टेशन प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने नगवाईं स्थित पावर स्टेशन के प्रशासनिक परिसर में अपना कार्यभार संभाला। इससे पूर्व वे 9 नवंबर 2026 तक पार्बती-।।। पावर स्टेशन, बिहाली में पावर स्टेशन प्रमुख के पद पर कार्यरत थे। इससे पहले भी वे पार्बती-।। पावर स्टेशन के पावर हाउस में कॉन्सेप्ट टू कमीशनिंग की महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।

सुधीर कुमार ने 12 नवंबर 1998 को एनएचपीसी के सलाल पावर स्टेशन से अपने सेवाकाल की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2004 से 2008 तक चमेरा-।। पावर स्टेशन, वर्ष 2009 से 2020 तक पार्बती परियोजना चरण-।। तथा वर्ष 2021 में चिनाब वैली पावर प्रोजेक्ट की पकलदुल परियोजना में अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

पार्बती-।। पावर स्टेशन प्रमुख का कार्यभार संभालने के बाद सुधीर कुमार ने विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पूरी निष्ठा, कौशल और मेहनत के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से देश के इस अग्रणी पावर स्टेशन और निगम को नई उपलब्धियों तक पहुंचाने में सभी को अपना महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए।

वर्ष 2025 में उन्होंने 500 मेगावाट की निर्माणाधीन डुगर जलविद्युत परियोजना में परियोजना प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी निभाई। इसके पश्चात 30 जुलाई 2025 से पार्बती-।।। पावर स्टेशन में अपनी सेवाएं देते हुए अपने अनुभव, कुशल नेतृत्व और प्रशासनिक क्षमता से पावर स्टेशन के संचालन एवं विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Releated Posts

राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला-2026 के अवसर पर एसजेवीएन प्रदर्शनी का उदघाटन किया

झाकड़ी: अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला-2026 के अवसर पर आज माननीय राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश, कविंदर गुप्ता ने अपनी धर्मपत्नी बिंदु…

ByByadmin Nov 11, 2026

भाजपा किसान मोर्चा के नागेन्द्र कौशल व राकेश गौतम ने जिला अध्यक्ष रतन सिंह पाल से की भेंट

]> दीपावली एवं भाई दूज की दी शुभकामनाएं, संगठन के प्रति समर्पण और कार्यशैली की सराहना की सोलन…

ByByadmin Nov 11, 2026

रामपुर एचपीएस ने सतत जीवनशैली सप्ताह के तहत ऊर्जा संरक्षण पर चलाया जागरूकता अभियान

बायल। भारत की वर्ष 2026 में BRICS अध्यक्षता के तहत केंद्र सरकार द्वारा 1 से 7 नवंबर तक…

ByByadmin Nov 10, 2026

शिमला में दो निजी कंपनियों में 56 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 6 व 7 नवंबर को

शिमला: जिला रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से दो निजी…

ByByadmin Nov 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top