झाकड़ी: अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला-2026 के अवसर पर आज माननीय राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश, कविंदर गुप्ता ने अपनी धर्मपत्नी बिंदु गुप्ता सहित मेला प्रदर्शनी में एसजेवीएन के मंडप का उदघाटन किया।

इस अवसर पर नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन के परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने राज्यपाल का सादर स्वागत किया तथा उन्हें स्टेशन की कार्यप्रणाली, विद्युत उत्पादन क्षमता एवं विद्युत उत्पादन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर शिमला जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी व एसजेवीएन के अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित थे ।















