बायल। भारत की वर्ष 2026 में BRICS अध्यक्षता के तहत केंद्र सरकार द्वारा 1 से 7 नवंबर तक सतत जीवनशैली सप्ताह मनाया गया। इस अवसर पर विद्युत मंत्रालय के निर्देशानुसार रामपुर एचपीएस, एसजेवीएन की ओर से ऊर्जा संरक्षण को लेकर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
अभियान के तहत परियोजना के विभिन्न कार्यालयों में ऊर्जा बचत के प्रति जागरूकता गतिविधियां संचालित की गईं। इसके अतिरिक्त परियोजना प्रभावित क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में घरेलू ऊर्जा बचत विषय पर अलग-अलग श्रेणियों में निबंध लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें राजकीय माध्यमिक विद्यालय बायल, राजकीय उच्च विद्यालय कोयल तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दत्तनगर के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में रान्या, अजय, तन्मय, पल्लवी, वियांन, कंचन, आशु, सेजल, परणीत, आरती, वेदिका, आरुषि चौहान, प्रीति ठाकुर, आयुष कुमार सोनी, पायल दत्ता एवं धैर्य श्याम ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किए।
विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए 10 नवंबर 2026 को रामपुर एचपीएस के सम्मेलन कक्ष, बायल में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें परियोजना प्रमुख श्री विकास मारवाह सहित विभागाध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने सभी प्रतिभागियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने घरेलू स्तर पर ऊर्जा संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को ऊर्जा बचत के उपायों के प्रति स्वयं जागरूक रहने और समाज में भी जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने ऊर्जा संरक्षण के उपायों को दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया।














