• Home
  • Uncategorized
  • मुख्यमंत्री ने कोल डैम में एडवेंचर वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का किया शुभारंभ
Image

मुख्यमंत्री ने कोल डैम में एडवेंचर वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का किया शुभारंभ

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा जिला मंडी के ऐहन में कोल डैम जलाशय में एडवेंचर वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का शुभारंभ किया। ऐहन से तत्तापानी तक लगभग 35 किलोमीटर के जलाशय क्षेत्र में इन गतिविधियों के विस्तार से पर्यटकों को रोमांचक अनुभव प्राप्त होंगे। इसके साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। राज्य सरकार ने कोल डैम जलाशय की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए यहां साहसिक जल क्रीड़ा गतिविधियों का विस्तार करने का निर्णय लिया है।

इस पहल के तहत पर्यटकों के लिए स्पीड बोट, जेट स्की, बनाना बोट, बंपर राइड और 20 यात्रियों की क्षमता वाला मिनी क्रूज सहित विभिन्न आकर्षक गतिविधियां उपलब्ध होंगी। इससे पर्यटक जलाशय की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के साथ रोमांचक अनुभव भी प्राप्त कर सकेंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है और वॉटर स्पोर्ट्स इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। पर्यटन क्षेत्र से लाखों परिवारों को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं, वहीं इससे राज्य के राजस्व में भी वृद्धि होती है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इससे पहले बिलासपुर में भी इस प्रकार की गतिविधियां शुरू कर चुकी है। सरकार का लक्ष्य हिमाचल प्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाना है। इस अवसर पर पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच आज धरातल पर साकार हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

Releated Posts

बायल में रामपुर एचपीएस ने चलाया स्वच्छता अभियान

]> स्वच्छता लक्षित इकाई में ब्लैक स्पॉट की सफाई, महिला मंडलों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा रामपुर। विद्युत मंत्रालय…

ByByadmin Sep 23, 2026

नाथपा डैम से अतिरिक्त पानी छोड़ा गया, नदी किनारे न जाने की सलाह

झाकड़ी : नाथपा डैम में बढ़ते जल प्रवाह को ध्यान में रखते हुए परियोजना प्रबंधन द्वारा सोमवार सुबह…

ByByadmin Aug 24, 2026

एसजेवीएन की सीएसआर पहल से स्थानीय युवाओं को मिला तकनीकी शिक्षा का अवसर, 15 अभ्यर्थियों का आईटीआई प्रायोजन के लिए चयन

]> लूहरी जलविद्युत परियोजना चरण-1 प्रभावित परिवारों के युवाओं को विभिन्न तकनीकी ट्रेडों में मिलेगा प्रशिक्षण, चयनित अभ्यर्थियों…

ByByadmin Aug 4, 2026

एसजेवीएन का 39वां स्थापना दिवस दिनांक 24 मई 2026 को लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण -1 ने बड़ी धूमधाम से मनाया

लूहरी : एसजेवीएन का 39वां स्थापना दिवस दिनांक 24 मई 2026 को लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 द्वारा…

ByByadmin May 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top