• Home
  • Uncategorized
  • एसजेवीएन का 39वां स्थापना दिवस दिनांक 24 मई 2026 को लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण -1 ने बड़ी धूमधाम से मनाया
Image

एसजेवीएन का 39वां स्थापना दिवस दिनांक 24 मई 2026 को लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण -1 ने बड़ी धूमधाम से मनाया

लूहरी : एसजेवीएन का 39वां स्थापना दिवस दिनांक 24 मई 2026 को लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 द्वारा बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम परियोजना प्रमुख एलएचईपी-1 विवेक शर्मा द्वारा एसजेवीएन ध्वजारोहण तथा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर आरएचपीएस के परियोजना प्रमुख विकास मारवाह, अल्का जासवाल, अरविन्द गुप्ता, संजीव कौशल सहित सभी विभागाध्यक्ष, अन्य अधिकारी, कर्मचारी तथा उनके परिजन उपस्थित रहे।


कार्यक्रम को आकर्षक एवं मनोरंजक बनाने के लिए बच्चों, महिलाओं तथा कपल्स के लिए विभिन्न प्रकार के फन गेम्स आयोजित किए गए। जिसका सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थित जनसमूह ने भरपूर आनंद लिया। विजेताओं को ऑन-द-स्पॉट पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर परियोजना प्रमुख विवेक शर्मा ने ‘पीपुल्स चॉइस-एसजेवीएन स्टार अवार्ड्सÓ के विजेता मनीष धीमान तथा निशांत कुमार को सम्मानित किया। यह पुरस्कार प्रतिवर्ष विभिन्न संवर्गों के कर्मचारियों को कंपनी के साझा विजन को प्राप्त करने हेतु उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली, ऊर्जा एवं प्रेरणादायक योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। सांस्कृतिक संध्या में दलजीत सिंह, पंजाबी गायक तथा ममता भारद्वाज ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।


उनकी प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को अत्यधिक प्रभावित किया और कार्यक्रम में मधुर एवं आनंदमय वातावरण का सृजन किया। सभी उपस्थित लोगों ने सांस्कृतिक संध्या का भरपूर आनंद उठाया।

Releated Posts

उर्वरक की कालाबाजारी पर 6,900 से अधिक लाइसेंस रद्द

नई दिल्ली। भारत सरकार ने उर्वरकों की जमाखोरी, हेराफेरी और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए कड़े प्रवर्तन…

ByByadmin Mar 27, 2026

200 करोड़ का “बनाना क्लस्टर”: कृषि क्षेत्र में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम- केंद्रीय कृषि मंत्री

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुड़ी पड़वा के…

ByByadmin Mar 19, 2026

जिला में निरंतर हो रही घरेलू गैस की आपूर्ति : उपायुक्त

शिमला। जिला में गैस सिलेंडर की आपूर्ति के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप ने वीरवार को गैस आपूर्ति करने…

ByByadmin Mar 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top