• Home
  • हिमाचल
  • शिमला जिला में जनवरी माह तक चलेगा विशेष सड़क सुरक्षा जागरूता अभियान : उपायुक्त

शिमला जिला में जनवरी माह तक चलेगा विशेष सड़क सुरक्षा जागरूता अभियान : उपायुक्त

शिमला। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक उपायुक्त अनुपम कश्यम की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लेते हुए उपायुक्त ने कहा कि त्यौहारी सीजन और नव वर्ष के चलते जनवरी माह तक विशेष सड़क सुरक्षा जागरूता अभियान चलाया जाएगा। जिला के शिक्षण संस्थानों में विशेष कार्यक्रम आयोजित करके सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसके साथ सड़कों की मरम्मत के लिए सभी उपमंडलाधिकारी प्रस्ताव उपायुक्त कार्यालय को भेजेंगे। इसके लिए तुरंत बजट मुहैया करवाया जाएगा। वहीं जिला के प्राथमिक स्कूलों के भवनों के मरम्मत कार्यों के लिए बजट मुहैया करवाया जाएगा। 

बैठक में बताया गया कि वर्ष 2026 में अभी तक 211 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गई। इसमें कुल 297 लोगों को चोटें आई जिसमें 90 लोगों की मौत, 70 गंभीर रूप से घायल और 227 लोगों को मामूली चोटें आई। सुबह 09 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक 45 सड़क दुर्घटनाएं और रात 09 बजे से रात 12 बजे तक 48 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज हुई। नेशनल हाईवे पर 95 सड़क दुर्घटनाओं में 14 मोतें और 133 लोग घायल हुए जबकि स्टेट हाइवे पर 23 सड़क दुर्घटनाओं में 9 की मौत और 48 लोग घायल हुए। ग्रामीण सड़कों पर 53 सड़क दुर्घटनाओं में 50 मौत और 77 घायल हुए है। ओवरस्पीड – रैश ड्राईविंग के 84 मामलें और नशे में ड्राईविंग के 7 मामले सामने आए हैं। राज्य स्तर पर 1651 सड़क दुर्घटनाओं में 757 मौत ओर 2597 घायल हुए है।

उपायुक्त ने कहा कि जिला में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए वाहन चालकों से अपील की है। उन्होंने कहा कि रैश ड्राइविंग और ओवर स्पीड पर वाहन न चलाएं। इसके साथ ही यातायात नियमों का पालन सख्ती से करें। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी।

इस बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकाॅल ज्ञान सागर नेगी, अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम शिमला भुवन शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौरवजीत सिंह, एसडीएम कोटखाई डॉ मनु वर्मा, एसडीएम कुमारसैन मुकेश कुमार, एसडीएम ठियोग डॉ मेजर शशांक गुप्ता, एसडीएम जुब्बल गुरमीत नेगी, एसडीएम सुन्नी राजेश वर्मा, जिला परिवहन अधिकारी मोहन शर्मा, स्वास्थ्य विभाग से डॉ ईशा गुप्ता, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी राजेश अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

Releated Posts

सर्दियों के चारे के लिए जुन्गा क्षेत्र में घास कटाई का काम युद्धस्तर पर

शिमला । सर्दियों में पशुओं के लिए चारे का पर्याप्त भंडारण करने के उद्देश्य से इन दिनों जुन्गा…

ByByadmin Oct 27, 2026

एसजेवीएन ने 29वीं अंतर सीपीएसयू कैरम प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया शिमला: भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में पावर स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (पीएससीबी) के अंतर्गत एसजेवीएन द्वारा आयोजित 29वीं अंतर सीपीएसयू कैरम प्रतियोगिता के विजेताओं एवं सभी प्रतिभागी टीमों को बधाई दी। पुरस्कार वितरण समारोह में अजय कुमार शर्मा, निदेशक (कार्मिक), मुख्य अतिथि तथा राजेश कुमार चंदेल, निदेशक (परियोजनाएं) ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। इस प्रतियोगिता में 12 टीमों, विद्युत मंत्रालय, सीईए, आरईसी, एनएचपीसी, टीएचडीसी, बीबीएमबी, पीएफसी, पीजीसीआईएल, ग्रिड-इंडिया, डीवीसी, नीपको तथा एसजेवीएन ने भाग लिया। अजय कुमार शर्मा ने विजेताओं एवं उप विजेताओं को बधाई दी तथा सभी टीमों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं, बल्कि टीम भावना, अनुशासन, दृढ़ता और निष्पक्ष खेल जैसे मूल्यों को भी विकसित करते हैं, जो व्यावसायिक जीवन में भी समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। पुरुष टीम चैंपियनशिप में, सीईए ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि विद्युत मंत्रालय और नीपको ने क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय उप विजेता का स्थान हासिल किया। महिला टीम चैंपियनशिप में पीजीसीआईएल ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि एसजेवीएन और सीईए क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय उपविजेता रहे। पुरुष एकल वर्ग में विद्युत मंत्रालय से श्री मनोहर प्रसाद चमोली ने विजेता का स्थान हासिल किया, जबकि नीपको से आर. के. सैकिया और एमडी नफ़िस ने क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय उप विजेता का स्थान हासिल किया। महिला एकल वर्ग में विद्युत मंत्रालय से सरोज देवी ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि बीबीएमबी से अंजलि और सीईए से स्वाति रावत ने क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय उप विजेता का स्थान हासिल किया। पुरुष युगल वर्ग में,एनएचपीसी के अनूप कुमार और ओम प्रकाश ने विजेता का खिताब हासिल किया,जबकि विद्युत मंत्रालय के एम.पी. चमोली और विशाल कुमार तथा नीपको के आर.के. सनसुई और आर.के. सैकिया ने क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय उप विजेता का स्थान हासिल किया। महिला युगल वर्ग में विद्युत मंत्रालय की सरोज देवी और जया चौधरी विजेता रहीं, जबकि सीईए की स्वाति रावत और सोनिया तथा पीएफसी की संध्या चावला और सुधा विज ने क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय उप विजेता का स्थान हासिल किया।

ByByadmin Oct 27, 2026

लूहरी जल विद्युत परियोजना में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आगाज

]> ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि तक’ थीम के तहत अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली ईमानदारी एवं पारदर्शिता से कार्य…

ByByadmin Oct 26, 2026

रामपुर जल विद्युत स्टेशन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

]> ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ थीम के तहत अधिकारियों, कर्मचारियों और संविदा श्रमिकों ने लिया भ्रष्टाचार मुक्त कार्य संस्कृति…

ByByadmin Oct 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top