• Home
  • हिमाचल
  • रामपुर जल विद्युत स्टेशन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ
Image

रामपुर जल विद्युत स्टेशन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

]> ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ थीम के तहत अधिकारियों, कर्मचारियों और संविदा श्रमिकों ने लिया भ्रष्टाचार मुक्त कार्य संस्कृति का संकल्प

रामपुर। रामपुर जल विद्युत स्टेशन में सोमवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का शुभारंभ सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा ग्रहण समारोह के साथ हुआ। यह सप्ताह 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक मनाया जाएगा। इस दौरान कर्मचारियों को सतर्कता, पारदर्शिता, जवाबदेही और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियों, प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह की थीम ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ (Probity for Prosperity) रखी गई है। इसका उद्देश्य सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी, पारदर्शिता एवं जवाबदेही को बढ़ावा देना और नैतिक मूल्यों पर आधारित भ्रष्टाचार मुक्त कार्य संस्कृति विकसित करना है।

शुभारंभ समारोह में परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा दिलाई। इस दौरान सभी ने अपने कार्यों एवं दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, निष्पक्षता और ईमानदारी से करने तथा संगठन में पारदर्शी कार्यप्रणाली को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

प्रतिज्ञा ग्रहण समारोह के बाद कर्मचारियों एवं संविदा श्रमिकों के लिए सतर्कता जागरूकता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और संविदा श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के माध्यम से सतर्कता संबंधी नीतियों एवं प्रक्रियाओं की जानकारी देने के साथ-साथ नैतिक आचरण और सुशासन के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने कहा कि सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और जवाबदेही किसी भी संगठन के प्रभावी संचालन के मूल आधार हैं। उन्होंने कहा कि ईमानदारी एवं नैतिक मूल्यों पर आधारित कार्यप्रणाली से न केवल संगठन की कार्यक्षमता बढ़ती है, बल्कि उसकी प्रगति और समृद्धि का मार्ग भी प्रशस्त होता है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं का पालन करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन निष्पक्षता और उच्च नैतिक मानकों के साथ करने का आह्वान किया।

इसके अतिरिक्त कर्मचारियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसमें कार्यस्थल पर नैतिक मूल्यों, निवारक सतर्कता, पारदर्शिता और जवाबदेही के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कर्मचारियों को भ्रष्टाचार की रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभाने तथा दैनिक कार्यों में ईमानदारी एवं निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

सप्ताह के शुभारंभ पर आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से रामपुर जल विद्युत स्टेशन ने भ्रष्टाचार मुक्त कार्य वातावरण स्थापित करने तथा संगठन में सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता एवं सुशासन को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Releated Posts

शिमला जिला में जनवरी माह तक चलेगा विशेष सड़क सुरक्षा जागरूता अभियान : उपायुक्त

शिमला। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक उपायुक्त अनुपम कश्यम की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित की…

ByByadmin Oct 27, 2026

सर्दियों के चारे के लिए जुन्गा क्षेत्र में घास कटाई का काम युद्धस्तर पर

शिमला । सर्दियों में पशुओं के लिए चारे का पर्याप्त भंडारण करने के उद्देश्य से इन दिनों जुन्गा…

ByByadmin Oct 27, 2026

एसजेवीएन ने 29वीं अंतर सीपीएसयू कैरम प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया शिमला: भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में पावर स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (पीएससीबी) के अंतर्गत एसजेवीएन द्वारा आयोजित 29वीं अंतर सीपीएसयू कैरम प्रतियोगिता के विजेताओं एवं सभी प्रतिभागी टीमों को बधाई दी। पुरस्कार वितरण समारोह में अजय कुमार शर्मा, निदेशक (कार्मिक), मुख्य अतिथि तथा राजेश कुमार चंदेल, निदेशक (परियोजनाएं) ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। इस प्रतियोगिता में 12 टीमों, विद्युत मंत्रालय, सीईए, आरईसी, एनएचपीसी, टीएचडीसी, बीबीएमबी, पीएफसी, पीजीसीआईएल, ग्रिड-इंडिया, डीवीसी, नीपको तथा एसजेवीएन ने भाग लिया। अजय कुमार शर्मा ने विजेताओं एवं उप विजेताओं को बधाई दी तथा सभी टीमों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं, बल्कि टीम भावना, अनुशासन, दृढ़ता और निष्पक्ष खेल जैसे मूल्यों को भी विकसित करते हैं, जो व्यावसायिक जीवन में भी समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। पुरुष टीम चैंपियनशिप में, सीईए ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि विद्युत मंत्रालय और नीपको ने क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय उप विजेता का स्थान हासिल किया। महिला टीम चैंपियनशिप में पीजीसीआईएल ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि एसजेवीएन और सीईए क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय उपविजेता रहे। पुरुष एकल वर्ग में विद्युत मंत्रालय से श्री मनोहर प्रसाद चमोली ने विजेता का स्थान हासिल किया, जबकि नीपको से आर. के. सैकिया और एमडी नफ़िस ने क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय उप विजेता का स्थान हासिल किया। महिला एकल वर्ग में विद्युत मंत्रालय से सरोज देवी ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि बीबीएमबी से अंजलि और सीईए से स्वाति रावत ने क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय उप विजेता का स्थान हासिल किया। पुरुष युगल वर्ग में,एनएचपीसी के अनूप कुमार और ओम प्रकाश ने विजेता का खिताब हासिल किया,जबकि विद्युत मंत्रालय के एम.पी. चमोली और विशाल कुमार तथा नीपको के आर.के. सनसुई और आर.के. सैकिया ने क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय उप विजेता का स्थान हासिल किया। महिला युगल वर्ग में विद्युत मंत्रालय की सरोज देवी और जया चौधरी विजेता रहीं, जबकि सीईए की स्वाति रावत और सोनिया तथा पीएफसी की संध्या चावला और सुधा विज ने क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय उप विजेता का स्थान हासिल किया।

ByByadmin Oct 27, 2026

लूहरी जल विद्युत परियोजना में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आगाज

]> ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि तक’ थीम के तहत अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली ईमानदारी एवं पारदर्शिता से कार्य…

ByByadmin Oct 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top