• Home
  • हिमाचल
  • गांधी जयंती पर रामपुर एचपीएस में स्वच्छता ही सेवा अभियान–2026 का समापन
Image

गांधी जयंती पर रामपुर एचपीएस में स्वच्छता ही सेवा अभियान–2026 का समापन

]> प्रभावित पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष स्वच्छता बैठक आयोजित, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिला मंडलों एवं संभव पब्लिक वेलफेयर ट्रस्ट को किया सम्मानित

बायल : महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर रामपुर एचपीएस में 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर 2026 तक आयोजित “स्वच्छता ही सेवा (SHS) अभियान–2026” का समापन किया गया। विद्युत मंत्रालय एवं निगमित कार्यालय के निर्देशानुसार आयोजित इस अभियान के दौरान स्वच्छता, जनभागीदारी, अपशिष्ट प्रबंधन तथा पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न गतिविधियां संचालित की गईं।

अभियान के समापन अवसर पर 2 अक्तूबर को परियोजना प्रमुख, रामपुर एचपीएस ई. विकास मारवाह की उपस्थिति में परियोजना से प्रभावित पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष स्वच्छता बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय समुदाय, पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगी संस्थाओं के साथ स्वच्छता को लेकर संवाद और समन्वय को मजबूत करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर SHS अभियान–2026 में उत्कृष्ट योगदान एवं सक्रिय सहभागिता के लिए महिला मंडल गाँधीनगर, महिला मंडल बांगलादेश, महिला मंडल बायल तथा संभव पब्लिक वेलफेयर ट्रस्ट, दत्तनगर को सम्मानित किया गया।

परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को स्वस्थ एवं सशक्त समाज की आधारशिला माना था। गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा अभियान का समापन स्वच्छता के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को और मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि स्थानीय पंचायतों, महिला मंडलों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगी संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को अधिक प्रभावी एवं स्थायी बनाया जा सकता है।

उन्होंने अभियान के दौरान योगदान देने वाले स्वयंसेवकों एवं सहयोगी संस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता के प्रति उनकी सक्रिय सहभागिता समाज में सकारात्मक संदेश देती है। उन्होंने सभी से स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखकर इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा स्वच्छ, स्वस्थ एवं पर्यावरण-अनुकूल समाज के निर्माण में निरंतर योगदान देने का आह्वान किया।

बैठक में रामपुर एचपीएस से प्रभावित खरगा, तुनन, कुशवा, बखन, पोशना, बाड़ी, गडेज, कशोलो एवं जगातखाना पंचायतों के प्रधान, महिला मंडल गाँधीनगर एवं महिला मंडल बांगलादेश की प्रधान, संभव पब्लिक वेलफेयर ट्रस्ट दत्तनगर के संस्थापक तथा रामपुर एचपीएस के सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

Releated Posts

मुख्यमंत्री सुक्खू का रामपुर पहुंचने पर एनजेएचपीएस परियोजना प्रमुख ने किया स्वागत

]> तीन दिवसीय रोहड़ू-रामपुर दौरे के दौरान शिंगला हेलीपैड पर हुआ आगमन रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री…

ByByadmin Oct 2, 2026

रामपुर एचपीएस ने सामूहिक श्रमदान से दिया स्वच्छता का संदेश

]> एक दिन, एक घंटा, एक साथ अभियान में अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ दत्तनगर कॉलोनी वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों…

ByByadmin Oct 2, 2026

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में एक दिन, एक घंटा, एक साथ स्वच्छता अभियान

]> सीआईएसएफ जवानों, अधिकारियों, कर्मचारियों और संविदा कर्मियों ने लिया श्रमदान में हिस्सा; मेन चेकपोस्ट से एनएच-5 रेहड़ी…

ByByadmin Oct 2, 2026

रामपुर एचपीएस : स्वच्छता कर्मियों के लिए निवारक स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

]> रामपुर एचपीएस ने स्वास्थ्य जांच के साथ स्वच्छता कर्मियों को वितरित की पीपीई किट बायल : विद्युत…

ByByadmin Oct 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top