• Home
  • हिमाचल
  • वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के राज्याध्यक्ष बने दिनेश कुमार
Image

वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के राज्याध्यक्ष बने दिनेश कुमार

]> राज्यस्तरीय चुनाव में 177 मत हासिल कर पवन ठाकुर को 71 मतों से हराया, हंसराज महासचिव और नायब सैनी वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित

शिमला। वन अराजपत्रित कर्मचारी सेवाएं महासंघ, हिमाचल प्रदेश के राज्यस्तरीय चुनाव 22 नवंबर को लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत उत्साहपूर्वक संपन्न हुए। चुनाव में प्रदेश के विभिन्न वन वृत्तों से आए कर्मचारियों ने भाग लेकर संगठन के प्रति अपनी एकजुटता और विश्वास जताया। चुनाव में शिमला वन वृत्त के पूर्व राज्य महासचिव दिनेश कुमार ने 177 मत प्राप्त कर राज्याध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।

राज्याध्यक्ष पद के लिए शुरुआत में तीन उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की थी। इनमें वन्यप्राणी वन वृत्त से उप वन राजिक संतोष ठाकुर, शिमला वन वृत्त से उप वन राजिक दिनेश कुमार और मंडी वन वृत्त से वन रक्षक पवन ठाकुर शामिल थे। बाद में संतोष ठाकुर ने अपना नाम वापस ले लिया। शेष दोनों उम्मीदवारों के बीच सहमति नहीं बनने पर मतदान करवाया गया। इसमें दिनेश कुमार को 177, जबकि पवन ठाकुर को 106 मत मिले। इस प्रकार दिनेश कुमार ने 71 मतों के अंतर से जीत हासिल की।

वहीं, बिलासपुर वन वृत्त के हंसराज को राज्य महासचिव तथा नाहन वन वृत्त के नायब सैनी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया। चुनाव प्रक्रिया मुख्य चुनाव प्रभारी एवं डीएफओ मुख्यालय दिनेश पॉल की देखरेख में संपन्न हुई। उन्होंने विधिवत रूप से दिनेश कुमार को राज्याध्यक्ष घोषित किया।

नवनिर्वाचित राज्याध्यक्ष ने प्रारंभिक रूप से कार्यकारिणी का विस्तार किया। इसके बाद मुख्य चुनाव प्रभारी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर संगठन की एकता और कर्मचारियों के हितों को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया गया। महासंघ के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी कर्मचारियों के अधिकारों, सम्मान और समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेगी तथा संगठन को और मजबूत बनाने में योगदान देगी।

Releated Posts

रामपुर एचपीएस में इंटर-प्रोजेक्ट स्पोर्ट्स मीट का समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

]> एथलेटिक्स में रामपुर एचपीएस पुरुष वर्ग और कॉर्पोरेट मुख्यालय शिमला महिला वर्ग में रहा अव्वल, बैडमिंटन में…

ByByadmin Nov 18, 2026

रामपुर एचपीएस में एसजेवीएन की अंतर-परियोजना खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ

]> एथलेटिक्स और बैडमिंटन में विभिन्न परियोजनाओं के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम, राजीव कपूर ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन…

ByByadmin Nov 16, 2026

मशोबरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया छठ पर्व

]> अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अघ्र्य देकर श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना शिमला। शिमला के मशोबरा…

ByByadmin Nov 15, 2026

हिमाचल में 3.50 लाख महिलाओं को 1,500 रुपये मासिक सहायता, 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का निर्णय

]> मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना को कैबिनेट की मंजूरी; चिट्टा मुक्त अभियान सहित स्वास्थ्य, रोजगार, ऊर्जा…

ByByadmin Nov 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top