• Home
  • हिमाचल
  • मशोबरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया छठ पर्व
Image

मशोबरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया छठ पर्व

]> अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अघ्र्य देकर श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

शिमला। शिमला के मशोबरा में छठ पर्व धार्मिक श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर व्रतधारी महिलाओं एवं पुरुषों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार छठी मैया और भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना की। छठ पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं ने निर्जला व्रत रखकर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और संतान की दीर्घायु की कामना की।

व्रतधारियों ने पारंपरिक पूजा सामग्री, ठेकुआ, सनुई, पूरी, कुजिया, फल, फूल और अन्य प्रसाद से सजे सूप एवं दउरा के साथ पूजा की। श्रद्धालु सनी और प्रमोद ने बताया कि शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अघ्र्य अर्पित किया गया तथा अगले दिन उदीयमान सूर्य को अघ्र्य देकर व्रत का पारण किया जाएगा।

इस दौरान छठी मैया के पारंपरिक गीतों और भक्तिमय वातावरण से क्षेत्र में धार्मिक उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर व्रत का सिरीसोपता तैयार करने में सुरेश, सुभाष, बबीता, जोखन, हरिचंद, बबलू व दीपक ने अपना सहयोग दिया। छठ पर्व ने लोगों को आस्था, स्वच्छता, प्रकृति और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

Releated Posts

हिमाचल में 3.50 लाख महिलाओं को 1,500 रुपये मासिक सहायता, 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का निर्णय

]> मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना को कैबिनेट की मंजूरी; चिट्टा मुक्त अभियान सहित स्वास्थ्य, रोजगार, ऊर्जा…

ByByadmin Nov 13, 2026

राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला-2026 के अवसर पर एसजेवीएन प्रदर्शनी का उदघाटन किया

झाकड़ी: अंतर्राष्ट्रीय लवी मेला-2026 के अवसर पर आज माननीय राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश, कविंदर गुप्ता ने अपनी धर्मपत्नी बिंदु…

ByByadmin Nov 11, 2026

सुधीर कुमार ने पार्बती-।। पावर स्टेशन प्रमुख का कार्यभार संभाला

]> नगवाईं स्थित प्रशासनिक परिसर में 10 नवंबर को ग्रहण किया पदभार, एनएचपीसी के विभिन्न पावर स्टेशनों और…

ByByadmin Nov 11, 2026

भाजपा किसान मोर्चा के नागेन्द्र कौशल व राकेश गौतम ने जिला अध्यक्ष रतन सिंह पाल से की भेंट

]> दीपावली एवं भाई दूज की दी शुभकामनाएं, संगठन के प्रति समर्पण और कार्यशैली की सराहना की सोलन…

ByByadmin Nov 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top