• Home
  • हिमाचल
  • नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में स्वच्छता पखवाड़े के तहत चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता
Image

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में स्वच्छता पखवाड़े के तहत चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

]> सनारसा स्कूल में 108 विद्यार्थियों ने लिया भाग, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

झाकड़ी। विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार एवं एसजेवीएन निगम मुख्यालय शिमला के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक “स्वच्छता पखवाड़ा-2026” आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS) सनारसा में विद्यार्थियों के लिए चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई।

परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस ई. राजीव कपूर के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिताओं में कुल 108 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चित्रकला और निबंध लेखन के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वच्छता, स्वस्थ वातावरण और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर अपनी रचनात्मक सोच एवं विचार प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर ई. राजीव कपूर ने कहा कि विद्यार्थियों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के उद्देश्य से इस तरह की गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी जागरूकता एवं रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश समाज तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान एनजेएचपीएस की श्रीमती कौशल्या नेगी, उपमहाप्रबंधक (आर एंड आर/सीएसआर) तथा ई. जोगिंदर, सहायक प्रबंधक सहित विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत चित्रों एवं निबंधों में स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति उनकी जागरूकता तथा रचनात्मक सोच स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

Releated Posts

दत्तनगर में स्वच्छता लक्षित इकाई पर चला विशेष सफाई अभियान ]> रामपुर एचपीएस ने ब्लैक स्पॉट की सफाई…

ByByadmin Sep 20, 2026

गोदाम पहुंचे उपभोक्ताओं को नहीं मिला सिलेंडर, सूचना चारदीवारी के भीतर चस्पा

]> बिना पूर्व सूचना गोदाम से गैस वितरण बंद होने से उपभोक्ताओं में रोष, करीब डेढ़ साल से…

ByByadmin Sep 16, 2026

अंबुजा फाउंडेशन ने तीन स्कूलों की एसएमसी को दिया प्रशिक्षण

दाड़लाघाट : अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन की ओर से पीएम श्री दाड़ला स्कूल, बरायली स्कूल तथा डवारु स्कूल की…

ByByadmin Sep 13, 2026

नाथपा झाकड़ी पावर स्टेशन पहुंचे निदेशक (परियोजनाएं) राजेश कुमार चंदेल

]> उत्पादन दक्षता, अनुरक्षण कार्यों और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा; अधिकारियों को संसाधनों के बेहतर उपयोग के…

ByByadmin Sep 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top