• Home
  • हिमाचल
  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कशोली में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ पर निबंध लेखन प्रतियोगिता
Image

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कशोली में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ पर निबंध लेखन प्रतियोगिता

रामपुर एचपीएस के स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत 40 विद्यार्थियों ने लिया भाग, रिधिमा प्रथम, यमुना द्वितीय और समीक्षा तृतीय

रामपुर। विद्युत मंत्रालय एवं निगमित कार्यालय के निर्देशानुसार रामपुर एचपीएस द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्तूबर 2026 तक स्वच्छता ही सेवा (SHS) अभियान-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 24 सितंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कशोली में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई।

प्रतियोगिता का आयोजन परियोजना प्रमुख, रामपुर एचपीएस ई. विकास मारवाह के मार्गदर्शन तथा विभागाध्यक्ष, प्रापण एवं संविदा, रामपुर एचपीएस, बायल ई. बिरेन्द्र प्रताप सिंह की उपस्थिति में किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के कुल 40 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में कक्षा 12वीं की कुमारी रिधिमा ने प्रथम, कुमारी यमुना ने द्वितीय तथा कुमारी समीक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं मृदुल एवं राधिका को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता, जिम्मेदारी एवं जनभागीदारी की भावना विकसित करना है। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, कचरे के उचित पृथक्करण, पर्यावरण संरक्षण तथा सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग को हतोत्साहित करने के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा रही है।

उन्होंने विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच एवं लेखन क्षमता को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने और स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल ‘स्वच्छता ही सेवा’ की भावना को मजबूत करने, स्वच्छता का संदेश परिवार एवं समुदाय तक पहुंचाने तथा सामूहिक जनभागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है।

Releated Posts

दत्तनगर स्कूल में “स्वच्छ पाठशाला: यूथ फॉर स्वच्छता” के तहत खेल-कूद प्रतियोगिता आयोजित

]> कबड्डी में अस्किनी हाउस और वॉलीबॉल में इरावती हाउस ने हासिल किया प्रथम स्थान, विद्यार्थियों ने चलाया…

ByByadmin Sep 26, 2026

लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-I ने आयोजित की ‘कबाड़ से जुगाड़’ प्रतियोगिता

स्वच्छता ही सेवा-2026 के तहत राजकीय उच्च विद्यालय कोयल के विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, शीर्ष पांच विद्यार्थियों…

ByByadmin Sep 25, 2026

तलाई और बद्राश में रामपुर एचपीएस ने चलाया “स्वच्छ फूड स्ट्रीट” अभियान

]> स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को स्वच्छता किट, पेयजल कैंपर और सूखे-गीले कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबीन किए वितरित…

ByByadmin Sep 24, 2026

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन ने CTU-2 क्वारी रोड पर चलाया स्वच्छता अभियान

]> स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के तहत एनजेएचपीएस कर्मचारियों व महिला मंडल झाकड़ी ने हटाया कचरा, स्वच्छता के प्रति…

ByByadmin Sep 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top