]> परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने दी विदाई, कर्तव्यनिष्ठा और संस्थान के प्रति समर्पण को सराहा
शिमला। निगम में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने के बाद पीएसआईटी एवं सी विभाग में कार्यरत कनिष्ठ अधिकारी पूरन चंद शर्मा 31 अगस्त 2026 को सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में आयोजित अवसर पर परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने उन्हें सेवानिवृत्ति जीवन की नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।
राजीव कपूर ने पूरन चंद शर्मा के सेवाकाल को याद करते हुए उनके कार्य के प्रति समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और संस्थान के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा कि शर्मा ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और लगन के साथ किया तथा संस्थान के लिए उनका योगदान सराहनीय रहा है।
परियोजना प्रमुख ने कहा कि सेवानिवृत्ति नौकरी के सफर का पड़ाव जरूर है, लेकिन यह जीवन के नए अध्याय की शुरुआत भी है। उन्होंने पूरन चंद शर्मा के आगामी जीवन के लिए अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
उन्होंने उम्मीद जताई कि सेवानिवृत्ति के बाद शर्मा अपने परिवार और प्रियजनों के साथ अधिक समय बिताते हुए जीवन के इस नए चरण का आनंद उठाएंगे।















