]> चीफ इंजीनियर हेमंत तंवर के सहयोग के लिए ग्रामीणों ने जताया आभार, नागेंद्र कौशल के प्रयासों की भी सराहना
सोलन। हिमाचल प्रदेश जल शक्ति विभाग के चीफ इंजीनियर हेमंत तंवर ने भाजपा जिला सोलन आईटी सैल संयोजक नागेंद्र कौशल के आग्रह पर रामलीला क्लब संघोई को 11,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। इसके साथ ही क्षेत्र के विभिन्न गांवों की जनहित संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पेयजल एवं अन्य जरूरतों के लिए पाइप भी उपलब्ध करवाए गए।

इस सहयोग के तहत रामलीला क्लब संघोई को 11,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी गई। वहीं, संघोई-शाल गांव के लिए 10 पाइप, बजौता संघोई श्मशान घाट के लिए 25 पाइप तथा संघोई खाली के लिए 20 पाइप उपलब्ध करवाए गए।
इस सहयोग के लिए समस्त ग्रामवासियों ने चीफ इंजीनियर हेमंत तंवर का हार्दिक आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया गया यह सहयोग सराहनीय है। इसके साथ ही उन्होंने इस कार्य को संभव बनाने में अहम भूमिका निभाने के लिए भाजपा जिला सोलन आईटी सैल संयोजक नागेंद्र कौशल के प्रयासों की भी प्रशंसा की।
ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी क्षेत्र के विकास, सामाजिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े कार्यों के लिए इसी प्रकार सहयोग मिलता रहेगा। समस्त ग्रामवासियों ने हेमंत तंवर और नागेंद्र कौशल का धन्यवाद किया।















