• Home
  • हिमाचल
  • मुख्यमंत्री ने जाखू में किया रावण दहन
Image

मुख्यमंत्री ने जाखू में किया रावण दहन

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज दशहरे के अवसर पर श्री हनुमान मंदिर जाखू में पूजा-अर्चना की और प्रदेश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन भी किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दशहरा पर्व की बधाई देते हुए कहा कि रावण दहन केवल एक परम्परा नहीं बल्कि अपने भीतर की बुराइयों और अन्याय को समाप्त करने का संकल्प लेने का अवसर भी है।

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह, विधायक हरीश जनारथा और कमलेश ठाकुर, महापौर सुरेंद्र चौहान, स्थानीय पार्षद अतुल गौतम, नगर निगम के अन्य पार्षदगण, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि, उपायुक्त अनुपम कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेहर पंवर और गणमान्य इस अवसर पर उपस्थित थे।

Releated Posts

शिमला ग्रामीण में चार वर्षों में 600 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए गए : विक्रमादित्य सिंह

]> सुन्नी को शीघ्र मिलेगा एचआरटीसी सब डिपो शिमला : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह…

ByByadmin Oct 20, 2026

मुख्यमंत्री ने एशियाई पैरा खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर निषाद कुमार को दी बधाई

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के होनहार पैरा एथलीट निषाद कुमार को जापान…

ByByadmin Oct 20, 2026

क्योंथल क्षेत्र में धराड़ी पूजन के साथ पारंपरिक ढंग से मनाया आठयो पर्व

जुन्गा : राजधानी से सटे जुन्गा के समूचे क्योंथल क्षेत्र में दुर्गाष्टमी यानी आठयो पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों और…

ByByadmin Oct 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top