• Home
  • हिमाचल
  • क्योंथल क्षेत्र में धराड़ी पूजन के साथ पारंपरिक ढंग से मनाया आठयो पर्व
Image

क्योंथल क्षेत्र में धराड़ी पूजन के साथ पारंपरिक ढंग से मनाया आठयो पर्व

जुन्गा : राजधानी से सटे जुन्गा के समूचे क्योंथल क्षेत्र में दुर्गाष्टमी यानी आठयो पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में धराड़ी पूजन की सदियों पुरानी परंपरा निभाई गई। नवरात्रों की अष्टमी की रात जंगली सफेद फूल धराड़ी को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। यह अनूठी परंपरा क्योंथल क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति, धार्मिक आस्था और प्राचीन मान्यताओं का प्रतीक है।

वरिष्ठ नागरिक दया राम वर्मा, दौलत राम मेहता और प्रीतम ठाकुर के अनुसार, धराड़ी पर्व नवरात्रों के समापन और शरद ऋतु के आगमन का संकेत माना जाता है। इस पर्व को लोग परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलकामना के साथ मनाते हैं। धराड़ी पूजन की यह परंपरा पीढ़ी-दर-पीढ़ी चली आ रही है और आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में इसे पूरी श्रद्धा के साथ निभाया जाता है।

उन्होंने बताया कि आठयो के दिन लोग जंगलों से धराड़ी के सफेद फूल एकत्रित कर उनके गुच्छे बनाते हैं। इसके बाद घर के पूजा स्थल पर फूलों को सजाकर उनकी माला तैयार की जाती है। पारंपरिक पूजा में मां दुर्गा के साथ भैरव का स्वरूप भी दर्शाया जाता है, जिसे स्थानीय बोली में ‘धराड़ाÓ कहा जाता है।

रात को घर के मुखिया द्वारा धराड़ी को चुनरी ओढ़ाकर पूजा-अर्चना की जाती है। इस दौरान धूप-दीप जलाकर नैवेद्य और घर में तैयार किए गए पारंपरिक पकवान अर्पित किए जाते हैं। पूजा संपन्न होने के बाद परिवार के सदस्य रात्रि का भोजन ग्रहण करते हैं। इस अवसर पर घरों में विशेष रूप से पहाड़ी व्यंजन अस्कली के साथ दाल-चावल बनाए जाते हैं।

इन्होने बताया कि क्योंथल के कुछ़ क्षेत्र के कुछ गांवों में धराड़ी की रात को पूजा करने के उपरांत स्थानीय मंदिर में विदाई की जाती है जबकि कुछ क्षेत्रों में रात के अंतिम पहर यानी सुबह करीब चार बजे स्थानीय मंदिर अथवा पानी के चश्मे के समीप छोडऩे की परंपरा है, जबकि धराड़ा को घर में ही रखा जाता है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, सूतक-पातक जैसी विशेष अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर इस पर्व की परंपरा अनिवार्य रूप से निभाई जाती है। पर्व के दौरान लोग धराड़ी को अगले वर्ष फिर से उसी श्रद्धा और उल्लास के साथ आने का निमंत्रण भी देते हैं।

Releated Posts

शिमला ग्रामीण में चार वर्षों में 600 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए गए : विक्रमादित्य सिंह

]> सुन्नी को शीघ्र मिलेगा एचआरटीसी सब डिपो शिमला : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह…

ByByadmin Oct 20, 2026

मुख्यमंत्री ने जाखू में किया रावण दहन

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज दशहरे के अवसर पर श्री हनुमान मंदिर जाखू में…

ByByadmin Oct 20, 2026

मुख्यमंत्री ने एशियाई पैरा खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर निषाद कुमार को दी बधाई

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के होनहार पैरा एथलीट निषाद कुमार को जापान…

ByByadmin Oct 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top