• Home
  • हिमाचल
  • नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन को डब्ल्यूएसओ-इंडिया का प्लेटिनम अवार्ड
Image

नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन को डब्ल्यूएसओ-इंडिया का प्लेटिनम अवार्ड

]> सुरक्षा, व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला 5-स्टार सम्मान

झाकड़ी, सतलुज जल विद्युत निगम (एसजेवीएन) के 1500 मेगावाट क्षमता वाले नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन (एनजेएचपीएस) ने सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। स्टेशन को प्रतिष्ठित वर्ल्ड सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएसओ)-इंडिया के ओएचएस एंड ई अवार्ड्स 2026 के तहत “मोस्ट आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस–प्लेटिनम 5-स्टार ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र” से सम्मानित किया गया है।

यह पुरस्कार वर्ल्ड सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन-इंडिया के मूल्यांकनकर्ता द्वारा किए गए स्थल निरीक्षण और इसके बाद निर्णायक मंडल के अंतिम मूल्यांकन के आधार पर प्रदान किया गया। यह सम्मान कार्यस्थल पर उच्च सुरक्षा मानकों को बनाए रखने तथा व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति स्टेशन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र गुप्ता ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान एनजेएचपीएस की पूरी टीम के निरंतर प्रयासों और दैनिक कार्यप्रणाली में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के संकल्प का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि कार्यस्थल पर सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना और पर्यावरण संरक्षण के मानकों का पालन करना स्टेशन की कार्यसंस्कृति का अभिन्न हिस्सा है।

मुंबई में 13 अक्टूबर को आयोजित डब्ल्यूएसओ-इंडिया के पांचवें राज्य स्तरीय ओएचएस एंड ई पुरस्कार समारोह में एनजेएचपीएस की ओर से महाप्रबंधक सोनी कुमार ने यह पुरस्कार प्राप्त किया।

भूपेंद्र गुप्ता ने परियोजना प्रमुख राजीव कपूर और एनजेएचपीएस की पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन उत्कृष्ट प्रदर्शन और निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित करने की अपनी परंपरा को आगे बढ़ा रहा है।

Releated Posts

हिमाचल मंत्रिमंडल के बड़े फैसले: 4,090 पैरा वर्करों सहित हजारों पद भरने को मंजूरी

]> आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी; दूध उत्पादकों को अब 6 रुपये…

ByByadmin Oct 10, 2026

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली के विद्यार्थियों ने वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत किया जलागम क्षेत्र का शैक्षणिक भ्रमण

]> विद्यार्थियों ने प्रकृति का निकट से अवलोकन करते हुए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में जल, जंगल एवं…

ByByadmin Oct 9, 2026

बाहरा विश्वविद्यालय में पर्यटन सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों ने रचा उपलब्धियों का नया अध्याय

]> अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति के निकट आने और साहसिक पर्यटन का अनुभव प्राप्त करने…

ByByadmin Oct 6, 2026

गांधी जयंती पर रामपुर एचपीएस में स्वच्छता ही सेवा अभियान–2026 का समापन

]> प्रभावित पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष स्वच्छता बैठक आयोजित, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिला मंडलों एवं…

ByByadmin Oct 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top