]> बच्चों की समस्याओं और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर हुआ विचार-विमर्श, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग
अर्की : ग्राम पंचायत संघोई में रविवार को महिला ग्राम सभा का आयोजन पंचायत प्रधान मीना देवी की अध्यक्षता में किया गया। ग्राम सभा में पंचायत क्षेत्र की अनेक महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए।

बैठक के दौरान महिलाओं और बच्चों से संबंधित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा गांव में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा स्वच्छता अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। महिलाओं ने अपने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दे ग्राम सभा के समक्ष रखे और उनके समाधान के लिए सुझाव दिए।
महिला ग्राम सभा में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। इस दौरान पूर्व प्रधान कैली देवी, वर्तमान वार्ड सदस्य गुरमीत कौर, हेमलता और निशा देवी सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।














