• Home
  • हिमाचल
  • लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-I ने आयोजित की ‘कबाड़ से जुगाड़’ प्रतियोगिता
Image

लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-I ने आयोजित की ‘कबाड़ से जुगाड़’ प्रतियोगिता

स्वच्छता ही सेवा-2026 के तहत राजकीय उच्च विद्यालय कोयल के विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, शीर्ष पांच विद्यार्थियों को किया सम्मानित

लूहरी : विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार एवं निगम मुख्यालय, शिमला के एक्शन प्लान के तहत लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-I द्वारा स्वच्छता ही सेवा (SHS)-2026 अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 25 सितंबर को ‘स्वच्छता से समृद्धि’ गतिविधि के तहत राजकीय उच्च विद्यालय, कोयल के विद्यार्थियों के लिए ‘वेस्ट टू वेल्थ–कबाड़ से जुगाड़’ प्रतियोगिता आयोजित की गई।

प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अनुपयोगी एवं अपशिष्ट सामग्री का रचनात्मक उपयोग कर विभिन्न उपयोगी और आकर्षक वस्तुओं का निर्माण किया। विद्यार्थियों ने अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए यह संदेश दिया कि उचित सोच और रचनात्मकता के माध्यम से अपशिष्ट पदार्थों को उपयोगी वस्तुओं में बदला जा सकता है।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष पांच विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं, प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को उनकी सक्रिय सहभागिता के लिए प्रोत्साहित किया गया।

आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ रचनात्मक सोच, अपशिष्ट पदार्थों के पुनः उपयोग और ‘वेस्ट टू वेल्थ’ की अवधारणा को बढ़ावा देना था। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने तथा उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।

Releated Posts

दत्तनगर स्कूल में “स्वच्छ पाठशाला: यूथ फॉर स्वच्छता” के तहत खेल-कूद प्रतियोगिता आयोजित

]> कबड्डी में अस्किनी हाउस और वॉलीबॉल में इरावती हाउस ने हासिल किया प्रथम स्थान, विद्यार्थियों ने चलाया…

ByByadmin Sep 26, 2026

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कशोली में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ पर निबंध लेखन प्रतियोगिता

रामपुर एचपीएस के स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत 40 विद्यार्थियों ने लिया भाग, रिधिमा प्रथम, यमुना द्वितीय…

ByByadmin Sep 25, 2026

तलाई और बद्राश में रामपुर एचपीएस ने चलाया “स्वच्छ फूड स्ट्रीट” अभियान

]> स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को स्वच्छता किट, पेयजल कैंपर और सूखे-गीले कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबीन किए वितरित…

ByByadmin Sep 24, 2026

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन ने CTU-2 क्वारी रोड पर चलाया स्वच्छता अभियान

]> स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के तहत एनजेएचपीएस कर्मचारियों व महिला मंडल झाकड़ी ने हटाया कचरा, स्वच्छता के प्रति…

ByByadmin Sep 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top