• Home
  • हिमाचल
  • गुरुद्वारा साहिब बणी मलावण में श्रद्धा से मनाया श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व
Image

गुरुद्वारा साहिब बणी मलावण में श्रद्धा से मनाया श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व

]> कमलजीत सिंह व गुरमीत कौर ने गुरबाणी कीर्तन से श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं का दिया संदेश

सोलन। गुरुद्वारा साहिब बणी मलावण में श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व श्रद्धा, उल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस उपलक्ष्य में गुरुद्वारा साहिब बणी मलावण में विशेष धार्मिक समागम एवं कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें संगत ने पहुंचकर गुरु चरणों में शीश नवाया और गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

धार्मिक समागम के दौरान कमलजीत सिंह व गुरमीत कौर ने गुरबाणी कीर्तन के माध्यम से श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं और उनके बताए मानवता, प्रेम, समानता तथा सेवा के मार्ग का संदेश दिया।

उनके मधुर गुरबाणी कीर्तन से पूरा गुरुद्वारा परिसर भक्तिमय हो उठा। समागम में इंदरजीत सिंह, महिंदर कौर, इंदरपाल सिंह, भाजपा किसान मोर्चा जिला सोलन के सोशल मीडिया सह-संयोजक नागेन्द्र कौशल सहित अन्य सेवादार मौजूद रहे।

Releated Posts

वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के राज्याध्यक्ष बने दिनेश कुमार

]> राज्यस्तरीय चुनाव में 177 मत हासिल कर पवन ठाकुर को 71 मतों से हराया, हंसराज महासचिव और…

ByByadmin Nov 22, 2026

रामपुर एचपीएस में इंटर-प्रोजेक्ट स्पोर्ट्स मीट का समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

]> एथलेटिक्स में रामपुर एचपीएस पुरुष वर्ग और कॉर्पोरेट मुख्यालय शिमला महिला वर्ग में रहा अव्वल, बैडमिंटन में…

ByByadmin Nov 18, 2026

रामपुर एचपीएस में एसजेवीएन की अंतर-परियोजना खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ

]> एथलेटिक्स और बैडमिंटन में विभिन्न परियोजनाओं के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम, राजीव कपूर ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन…

ByByadmin Nov 16, 2026

मशोबरा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया छठ पर्व

]> अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अघ्र्य देकर श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना शिमला। शिमला के मशोबरा…

ByByadmin Nov 15, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top