• Home
  • हिमाचल
  • नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में एक दिन, एक घंटा, एक साथ स्वच्छता अभियान
Image

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में एक दिन, एक घंटा, एक साथ स्वच्छता अभियान

]> सीआईएसएफ जवानों, अधिकारियों, कर्मचारियों और संविदा कर्मियों ने लिया श्रमदान में हिस्सा; मेन चेकपोस्ट से एनएच-5 रेहड़ी मार्केट तक चलाया सफाई अभियान

झाकड़ी : स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा-2026 के तहत नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में गुरुवार को एक दिन, एक घंटा, एक साथ विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। परियोजना प्रमुख ई. राजीव कपूर की गरिमामयी उपस्थिति में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) इकाई के संयुक्त सहयोग से आयोजित इस अभियान में सामूहिक श्रमदान किया गया।

अभियान में परियोजना प्रमुख ई. राजीव कपूर के साथ एनजेएचपीएस के विभागाध्यक्ष, अधिकारी, कर्मचारी, सीआईएसएफ के जवान तथा संविदा कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान मेन चेकपोस्ट के समीप से एनएच-5 स्थित रेहड़ी मार्केट तक सफाई अभियान चलाया गया। प्रतिभागियों ने सामूहिक श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता बनाए रखने के साथ-साथ स्वच्छ एवं हरित वातावरण का संदेश दिया।

वहीं, एनजेएचपीएस के सीएसआर विभाग द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा-2026 के दौरान गोद लिए गए सभी सीटीयू में साइन बोर्ड भी स्थापित किए गए। इसके माध्यम से संबंधित क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख ई. राजीव कपूर ने अभियान में शामिल सीआईएसएफ जवानों, अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान न होकर दैनिक जीवन का हिस्सा बननी चाहिए। उन्होंने सभी से अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने और स्वच्छता के प्रति निरंतर जागरूक रहने का आह्वान किया।

Releated Posts

रामपुर एचपीएस ने सामूहिक श्रमदान से दिया स्वच्छता का संदेश

]> एक दिन, एक घंटा, एक साथ अभियान में अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ दत्तनगर कॉलोनी वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों…

ByByadmin Oct 2, 2026

रामपुर एचपीएस : स्वच्छता कर्मियों के लिए निवारक स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

]> रामपुर एचपीएस ने स्वास्थ्य जांच के साथ स्वच्छता कर्मियों को वितरित की पीपीई किट बायल : विद्युत…

ByByadmin Oct 1, 2026

दत्तनगर स्कूल में “स्वच्छ पाठशाला: यूथ फॉर स्वच्छता” के तहत खेल-कूद प्रतियोगिता आयोजित

]> कबड्डी में अस्किनी हाउस और वॉलीबॉल में इरावती हाउस ने हासिल किया प्रथम स्थान, विद्यार्थियों ने चलाया…

ByByadmin Sep 26, 2026

लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-I ने आयोजित की ‘कबाड़ से जुगाड़’ प्रतियोगिता

स्वच्छता ही सेवा-2026 के तहत राजकीय उच्च विद्यालय कोयल के विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, शीर्ष पांच विद्यार्थियों…

ByByadmin Sep 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top