स्वच्छता ही सेवा-2026 के तहत राजकीय उच्च विद्यालय कोयल के विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, शीर्ष पांच विद्यार्थियों को किया सम्मानित
लूहरी : विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार एवं निगम मुख्यालय, शिमला के एक्शन प्लान के तहत लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-I द्वारा स्वच्छता ही सेवा (SHS)-2026 अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 25 सितंबर को ‘स्वच्छता से समृद्धि’ गतिविधि के तहत राजकीय उच्च विद्यालय, कोयल के विद्यार्थियों के लिए ‘वेस्ट टू वेल्थ–कबाड़ से जुगाड़’ प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अनुपयोगी एवं अपशिष्ट सामग्री का रचनात्मक उपयोग कर विभिन्न उपयोगी और आकर्षक वस्तुओं का निर्माण किया। विद्यार्थियों ने अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए यह संदेश दिया कि उचित सोच और रचनात्मकता के माध्यम से अपशिष्ट पदार्थों को उपयोगी वस्तुओं में बदला जा सकता है।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष पांच विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं, प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को उनकी सक्रिय सहभागिता के लिए प्रोत्साहित किया गया।
आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ रचनात्मक सोच, अपशिष्ट पदार्थों के पुनः उपयोग और ‘वेस्ट टू वेल्थ’ की अवधारणा को बढ़ावा देना था। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने तथा उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।















