• Home
  • हिमाचल
  • तलाई और बद्राश में रामपुर एचपीएस ने चलाया “स्वच्छ फूड स्ट्रीट” अभियान
Image

तलाई और बद्राश में रामपुर एचपीएस ने चलाया “स्वच्छ फूड स्ट्रीट” अभियान

]> स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को स्वच्छता किट, पेयजल कैंपर और सूखे-गीले कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबीन किए वितरित

रामपुर। विद्युत मंत्रालय एवं निगमित कार्यालय के निर्देशानुसार रामपुर एचपीएस द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्तूबर 2026 तक स्वच्छता ही सेवा (SHS) अभियान-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 23 सितंबर को तलाई एवं बद्राश में एनएच-05 के किनारे संचालित स्थानीय स्ट्रीट फूड विक्रेताओं के लिए “स्वच्छ फूड स्ट्रीट” कार्यक्रम आयोजित किया गया।

परियोजना प्रमुख रामपुर एचपीएस ई. विकास मारवाह के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्थानीय स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें स्वच्छता किट एवं अन्य आवश्यक सामग्री के साथ स्वच्छ पेयजल के लिए कैंपर उपलब्ध करवाए गए। इसके अलावा सूखे और गीले कचरे के पृथक्करण एवं उचित प्रबंधन के लिए अलग-अलग डस्टबीन भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का उद्देश्य स्ट्रीट फूड विक्रेताओं और आमजन में स्वच्छता, स्वच्छ खाद्य पदार्थों, व्यक्तिगत स्वच्छता, आसपास की सफाई तथा कचरे के उचित निस्तारण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इसके माध्यम से क्षेत्र में स्वच्छ एवं स्वस्थ खाद्य वातावरण को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह ने स्थानीय स्ट्रीट फूड विक्रेताओं और आमजन से सूखे एवं गीले कचरे को अलग-अलग रखने, कचरे का उचित निस्तारण करने तथा आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास और जनभागीदारी से ही स्वच्छता के क्षेत्र में स्थायी एवं दृश्यमान परिवर्तन लाया जा सकता है।

Releated Posts

शिमला में 29 नवंबर को प्राकृतिक खेती एवं रसायन-मुक्त कृषि पर राज्यस्तरीय सम्मेलन

]> हिमाचल के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता होंगे मुख्य अतिथि, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत करेंगे किसानों का मार्गदर्शन…

ByByadmin Nov 25, 2026

गुरुद्वारा साहिब बणी मलावण में श्रद्धा से मनाया श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व

]> कमलजीत सिंह व गुरमीत कौर ने गुरबाणी कीर्तन से श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं का…

ByByadmin Nov 24, 2026

वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के राज्याध्यक्ष बने दिनेश कुमार

]> राज्यस्तरीय चुनाव में 177 मत हासिल कर पवन ठाकुर को 71 मतों से हराया, हंसराज महासचिव और…

ByByadmin Nov 22, 2026

रामपुर एचपीएस में इंटर-प्रोजेक्ट स्पोर्ट्स मीट का समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

]> एथलेटिक्स में रामपुर एचपीएस पुरुष वर्ग और कॉर्पोरेट मुख्यालय शिमला महिला वर्ग में रहा अव्वल, बैडमिंटन में…

ByByadmin Nov 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top