• Home
  • हिमाचल
  • डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरमाना ने विद्यारंभ संस्कार दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया
Image

डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरमाना ने विद्यारंभ संस्कार दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

बिलासपुर। डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बरमाना के जूनियर विंग में नर्सरी एवं एलकेजी कक्षा के नवप्रवेशित नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के लिए विद्यारंभ संस्कार दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक विधि से किया गया, जिसमें सभी अभिभावक अपने बच्चों के साथ उपस्थित रहे। विद्यालय में आए बच्चों का स्वागत तिलक समारोह के माध्यम से किया गया, जिससे वातावरण अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं आध्यात्मिक बन गया।

इसके पश्चात बच्चों एवं अभिभावकों द्वारा वैदिक हवन में आहुतियां दी गईं और ईश्वर से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। विद्यारंभ संस्कार के अंतर्गत बच्चों को पहली बार कागज और पेंसिल के माध्यम से लिखने का परिचय कराया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील गांगटा ने बच्चों को आशीर्वाद स्वरूप उपहार भेंट किए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अंत में प्रसाद वितरण किया गया, जिसके पश्चात सभी अभिभावक एवं बच्चे प्रसन्नचित्त होकर अपने घरों को लौटे। यह कार्यक्रम बच्चों के जीवन में शिक्षा के प्रथम चरण की एक सुंदर एवं यादगार शुरुआत सिद्ध हुआ।

Releated Posts

मिशन 32 प्रतिशत : वन विस्तार की ओर बढ़ते कदम

शिमला। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026-27 के बजट में एक दूरदर्शी और महत्त्वाकांक्षी पहल के रूप में ‘मिशन…

ByByadmin Apr 5, 2026

असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगे : ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

शिमला। असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह…

ByByadmin Apr 5, 2026

शिक्षा मंत्री ने कुड्डू पंचायत में किए करोड़ों रुपए के उद्घाटन व शिलान्यास

शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल उप मण्डल की सीमावर्ती पंचायत कुड्डू में करोड़ों की लागत…

ByByadmin Apr 5, 2026

शैक्षिक पहुंच बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन का अनुरोध

शिमला। राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से प्रख्यात शिक्षाविदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज लोक भवन, शिमला में भेंट की…

ByByadmin Apr 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top