• Home
  • हिमाचल
  • जमथल पंचायत में महिला सम्मान समारोह में 100 से अधिक नारी शक्ति को किया गया सम्मानित
Image

जमथल पंचायत में महिला सम्मान समारोह में 100 से अधिक नारी शक्ति को किया गया सम्मानित

बिलासपुर। सदर क्षेत्र की ग्राम पंचायत जमथल में शनिवार को महिलाओं को समर्पित एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन युवा समाजसेवी रोहित ठाकुर द्वारा किया गया, जिसमें क्षेत्र की 100 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं के योगदान को सराहना देना तथा उनकी समस्याओं को समझकर समाधान की दिशा में प्रयास करना रहा। कार्यक्रम के दौरान रोहित ठाकुर ने महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित किया और उनके मुद्दों को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज के विकास में महिलाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है और उनके सशक्तिकरण के बिना प्रगति अधूरी है।

इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विभिन्न महिला मंडलों से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिला मंडलों ने क्षेत्र से संबंधित कई समस्याएं और मांगें भी सामने रखीं, जिनमें बुनियादी सुविधाएं और विकास कार्य प्रमुख रहे। रोहित ठाकुर ने इन सभी मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि उन्हें संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा, ताकि शीघ्र समाधान सुनिश्चित हो सके।

इस अवसर पर महिला मंडल प्रधान डिंपल ठाकुर सहित शिव राम ठाकुर, शंकर दास ठाकुर, सुभाष ठाकुर, हरिपाल, देव ठाकुर, रोशन मराठा, बंत सिंह चंदेल, कुबेर सिंह ठाकुर, हर्षित चंदेल, रोहित चौधरी और पार्थ सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Releated Posts

हिमाचल स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन (HSSA) की वार्षिक सामान्य सभा सम्पन्न

]> वार्षिक रिपोर्ट, रिजल्ट बुक एवं खेल कैलेंडर का विमोचन – HSSA वेब पोर्टल एवं Complete Sports MIS…

ByByadmin Aug 11, 2026

बैरनला संघोई स्नानागार तक पहुंचा पानी, नई पाइपलाइन बिछाकर टंकी से जोड़ा गया कनेक्शन

]> ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता हेमंत तंवर का जताया आभार, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों व…

ByByadmin Aug 6, 2026

एशियन स्कूल फुटबॉल फेडरेशन में डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी

]> डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा एशियन स्कूल फुटबॉल फेडरेशन के सदस्य और तकनीकी समिति के उपाध्यक्ष मनोनीत शिमला…

ByByadmin Aug 6, 2026

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ढली में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

]> ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान अपनी माँ और प्रकृति के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने…

ByByadmin Aug 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top