• Home
  • हिमाचल
  • शैक्षिक पहुंच बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन का अनुरोध
Image

शैक्षिक पहुंच बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन का अनुरोध

शिमला। राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से प्रख्यात शिक्षाविदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज लोक भवन, शिमला में भेंट की और उच्च शिक्षा, शैक्षणिक उत्कृष्टता तथा संस्थागत विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सार्थक चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल में महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रदीप सिंह वालिया, राजकीय महाविद्यालय गुरदासपुर, पंजाब के प्राचार्य डॉ. अश्वनी कुमार भल्ला तथा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के डॉ. राज कुमार सिंह शामिल थे। 

शिक्षाविदों ने राज्यपाल को अपने-अपने संस्थानों में चल रही विभिन्न शैक्षणिक पहलों से अवगत करवाया तथा शोध के लिए उपयुक्त वातावरण तैयार करने और शैक्षिक पहुंच बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन का अनुरोध किया।

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को और सुदृढ़ करने में गहरी रुचि व्यक्त की और उद्योग एवं शिक्षण संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय, छात्रों में शोध की प्रवृत्ति तथा युवाओं के समग्र विकास पर बल दिया।

श्री गुप्ता ने कहा कि विश्वविद्यालयों को पारंपरिक पाठ्यक्रमों से आगे बढ़कर नवाचार, कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण के केंद्र के रूप में उभरना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों को उद्योग से संबंधित कौशल शिक्षण, उद्यमिता को बढ़ावा देना, व्यावहारिक प्रशिक्षण, इंटर्नशिप और व्यावसायिक शिक्षा को शैक्षणिक ढांचे में शामिल कर रोजगार क्षमता बढ़ाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वविद्यालयों के संचालन में शैक्षणिक उत्कृष्टता और संस्थागत पारदर्शिता सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और आशा व्यक्त की कि इस प्रकार के संवाद से सहयोगात्मक शिक्षा की संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा तथा क्षेत्र में उच्च शिक्षा के भविष्य के लिए साझा दृष्टिकोण विकसित होगा।

Releated Posts

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली के विद्यार्थियों ने वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत किया जलागम क्षेत्र का शैक्षणिक भ्रमण

]> विद्यार्थियों ने प्रकृति का निकट से अवलोकन करते हुए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में जल, जंगल एवं…

ByByadmin Oct 9, 2026

बाहरा विश्वविद्यालय में पर्यटन सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों ने रचा उपलब्धियों का नया अध्याय

]> अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति के निकट आने और साहसिक पर्यटन का अनुभव प्राप्त करने…

ByByadmin Oct 6, 2026

गांधी जयंती पर रामपुर एचपीएस में स्वच्छता ही सेवा अभियान–2026 का समापन

]> प्रभावित पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष स्वच्छता बैठक आयोजित, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिला मंडलों एवं…

ByByadmin Oct 3, 2026

मुख्यमंत्री सुक्खू का रामपुर पहुंचने पर एनजेएचपीएस परियोजना प्रमुख ने किया स्वागत

]> तीन दिवसीय रोहड़ू-रामपुर दौरे के दौरान शिंगला हेलीपैड पर हुआ आगमन रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री…

ByByadmin Oct 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top