• Home
  • हिमाचल
  • मंजुषा सहायता केन्द्र का सराहनीय प्रयास जरूरतमंद महिलाओं व छात्राओं को आर्थिक सहायता प्रदान
Image

मंजुषा सहायता केन्द्र का सराहनीय प्रयास जरूरतमंद महिलाओं व छात्राओं को आर्थिक सहायता प्रदान

बिलासपुर। मंजुषा सहायता केन्द्र कलोल द्वारा जरूरतमंद महिलाओं एवं छात्राओं को निरंतर सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में हाल ही में तीन जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई गई।

गांव खवाली डाकघर झुलाड़ा जिला चंबा की निवासी हितो को उनके पति द्वारा मारपीट कर घर से निकाल दिया गया है। उनका पति फिलहाल फरार है। वर्तमान में वह अपनी वृद्ध माता के साथ रह रही हैं तथा उनकी एक बेटी पांचवीं कक्षा में अध्ययनरत है। इस मामले को लेकर उन्होंने फैमिली कोर्ट में केस दायर किया हुआ है। जब तक कोई निर्णय नहीं हो जाता तब तक मंजुषा सहायता केन्द्र द्वारा उन्हें 1000 रुपये मासिक पेंशन देगी। इसके अतिरिक्त शनिवार को निफट द्वारा उन्हें 6000 रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई।


इसी कड़ी में रिक्की रवाय जो आइजोल मिजोरम राज्य की निवासी हैं उनकी माता विधवा हैं और वह वर्तमान में 11वीं कक्षा में अध्ययनरत हैं। उनकी पढ़ाई में सहयोग के लिए उन्हें 5000 रुपये की सहायता प्रदान की गई है।

वहीं गांव पोसी – गढ़शंकर पंजाब की सिमरन जिनके पिता ड्राइवर हैं और परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है को भी सहायता प्रदान की गई है। मंजुषा सहायता केन्द्र ने सिमरन को 12वीं तक शिक्षा दिलवाई है और अब उसे जेएनएम (नर्सिंग) में दाखिला दिलवाया जा रहा है। उसे ननिहाल से भी कुछ सहयोग प्राप्त हो रहा है। केन्द्र द्वारा उसे 5000 रुपये की वित्तीय सहायता दी गई है। इसके अलावा सिमरन की बड़ी बहन जो बीसीए कर रही है को कॉलेज आने जाने को लेकर 3000 रुपए परिवहन खर्चा वहन किया जा रहा है । मंजुषा सहायता केन्द्र के अध्यक्ष कर्नल जसवंत सिंह चन्देल का यह प्रयास समाज के उन कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

Releated Posts

हिमाचल स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन (HSSA) की वार्षिक सामान्य सभा सम्पन्न

]> वार्षिक रिपोर्ट, रिजल्ट बुक एवं खेल कैलेंडर का विमोचन – HSSA वेब पोर्टल एवं Complete Sports MIS…

ByByadmin Aug 11, 2026

बैरनला संघोई स्नानागार तक पहुंचा पानी, नई पाइपलाइन बिछाकर टंकी से जोड़ा गया कनेक्शन

]> ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता हेमंत तंवर का जताया आभार, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों व…

ByByadmin Aug 6, 2026

एशियन स्कूल फुटबॉल फेडरेशन में डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी

]> डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा एशियन स्कूल फुटबॉल फेडरेशन के सदस्य और तकनीकी समिति के उपाध्यक्ष मनोनीत शिमला…

ByByadmin Aug 6, 2026

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ढली में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

]> ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान अपनी माँ और प्रकृति के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने…

ByByadmin Aug 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top