• Home
  • हिमाचल
  • शिक्षा मंत्री ने कुड्डू पंचायत में किए करोड़ों रुपए के उद्घाटन व शिलान्यास
Image

शिक्षा मंत्री ने कुड्डू पंचायत में किए करोड़ों रुपए के उद्घाटन व शिलान्यास

शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल उप मण्डल की सीमावर्ती पंचायत कुड्डू में करोड़ों की लागत से विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन किए जिसके अंतर्गत उन्होंने नढाल सड़क संपर्क का भूमि पूजन किया जिसका निर्माण 3 करोड़ 83 लाख रुपए से होना है। साथ ही उन्होंने 1 करोड़ 87 लाख रुपयों से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढाडी रावत का उद्घाटन किया और बटाड़ गाँव वाले सामुदायिक भवन की आधारशिला भी रखी और इस भवन के निर्माण हेतू प्रथम चरण में 5 लाख रुपए भी जारी कर दिया गए है। 
शिक्षा मंत्री ने इस अवसर पर स्थानीय जनता को सम्बोधित करते हुए बताया कि कुड्डू पंचायत उनके विधानसभा क्षेत्र की उत्तराखंड राज्य के साथ लगती एक दूरस्थ पंचायत है और उनके विधानसभा क्षेत्र का एक अट्टु अंग है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान इस पंचायत में चहूंमुखी विकास हुआ है जिसके अंतर्गत विभिन्न सड़कों एवं भवनों का निर्माण हुआ है। उसी श्रृंखला में आज भी विभिन्न शिलान्यास और उद्घाटन हुए है। 

शिक्षा मंत्री ने बताया कि ग्राम पंचायत कुड्डू में 2025 में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान बहुत नुकसान हुआ था किन्तु सरकार द्वारा सभी प्रभावितों को तुरंत राहत पहुंचाई गई और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर बहाल किया गया था। उन्होंने बताया कि जुब्बल नावर कोटखाई में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ किया जा रहा है जिसके अंतर्गत 550 करोड़ रूपये के विकासात्मक कार्य सड़क निर्माण और भवन निर्माण के क्षेत्र में किये जा रहे हैँ। 

शिक्षा के स्तर को सुदृढ़ और गुणवतायुक्त शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से शिक्षा के क्षेत्र में भी 9666 करोड़ के बजट का प्रावधान वित्त वर्ष 2026-27 के लिए किया गया है, जिसके तहत शिक्षा के आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जायेगा ताकि प्रदेश के प्रत्येक छात्र को गुणवतायुक्त शिक्षा घर द्वारा पर उपलब्ध हो सके। 

रोहित ठाकुर ने शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए बताया कि कोटखाई में केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति मिलना एक बढ़ी उपलब्धि है और इस संस्थान के बनने से जहाँ एक ओर शिक्षा के स्तर में वृद्धि होगी वहीं स्थानीय छात्र-छात्राओं को भी गुणवतायुक्त शिक्षा घरद्वार पर ही उपलब्ध हो सकेगी। साथ ही रोज़गार का सृजन भी होगा। इस वर्ष से छात्रों का प्रवेश भी आरम्भ कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार शिक्षा के सुदृढ़ीकरण और उन्नयन हेतू प्रतिबद्ध है और निरंतर प्रभावी निर्णय ले रही है जिसके अंतर्गत हज़ारों की संख्या में शिक्षकों की भर्ती, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का विदेश भ्रमण, अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा और पौष्टिक आहार योजना इत्यादि शामिल है। इसके अतिरिक्त 151 स्कूलों को सीबीएसई से भी सम्बद्ध किया गया है। 

इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं का समाधान किया। 

इस अवसर पर राणा साहब ढाडी राणा सुरेन्द्र, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कंवर महेंद्र सिंह, पूर्व उप प्रधान कामेश्वर ठाकुर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक काल्टा, पूर्व पंचायत प्रतिनिधि एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी सहित उपमंडलाधिकारी जुब्बल गुरमीत नेगी, बीडीओ जुब्बल करण सिंह एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Releated Posts

नाथपा झाकड़ी पावर स्टेशन पहुंचे निदेशक (परियोजनाएं) राजेश कुमार चंदेल

]> उत्पादन दक्षता, अनुरक्षण कार्यों और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा; अधिकारियों को संसाधनों के बेहतर उपयोग के…

ByByadmin Sep 7, 2026

संघोई पंचायत में महिला ग्राम सभा, महिलाओं ने उठाए परिवार और स्वच्छता से जुड़े मुद्दे

]> बच्चों की समस्याओं और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर हुआ विचार-विमर्श, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग अर्की :…

ByByadmin Sep 6, 2026

संघोई पंचायत में कृषि विभाग ने लगाई किसान गोष्ठी, प्राकृतिक खेती अपनाने को किया प्रेरित

]> प्राकृतिक खेती और आतमा परियोजना की योजनाओं की दी जानकारी, किसानों ने जताई रुचि संघोई। कृषि विभाग…

ByByadmin Sep 3, 2026

हिमाचल प्रदेश के बर्फबारी वाले क्षेत्रों में जनगणना के दूसरे चरण का शुभारंभ

शिमला। जनगणना विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि हिमाचल प्रदेश के बर्फबारी वाले क्षेत्रों में जनगणना…

ByByadmin Sep 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top