• Home
  • देश
  • 100 नए एयरपोर्ट बनाने को कैबिनेट की मंजूरी, उड़ान योजना को 28,840 करोड़ रुपये का कुल परिव्यय
Image

100 नए एयरपोर्ट बनाने को कैबिनेट की मंजूरी, उड़ान योजना को 28,840 करोड़ रुपये का कुल परिव्यय

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत सरकार के बजटीय सहयोग से 28,840 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ वित्त वर्ष 2026-27 से वित्त वर्ष 2035-36 तक दस वर्षों की अवधि के लिए क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना – संशोधित उड़ान के शुभारंभ और कार्यान्वयन को मंजूरी दे दी है।

प्रभाव :

  • कम सेवा प्राप्त और सेवा से वंचित क्षेत्रों के लिए क्षेत्रीय हवाई संपर्क में सुधार।
  • दूसरे और तीसरे दर्जे के शहरों में आर्थिक विकास, व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा।
  • आम नागरिकों के लिए सस्ती हवाई यात्रा का समर्थन।
  • दूरस्थ और पहाड़ी क्षेत्रों में आपातकालीन कार्रवाई और स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच में सुधार।
  • क्षेत्रीय हवाई अड्डों और एयरलाइन संचालकों के लिए अधिक व्यवहार्यता और स्थिरता।
  • आत्मनिर्भर भारत के तहत स्वदेशी एयरोस्पेस क्षेत्र को बढ़ावा।
  • विकसित भारत 2047 लक्ष्य की ओर प्रगति।

हवाई अड्डों का विकास (पूंजीगत व्यय)

संशोधित उड़ान योजना के तहत, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए मौजूदा अनुपलब्ध हवाई पट्टियों से 100 हवाई अड्डों को विकसित करने का प्रस्ताव है, जो इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर के विस्तार और भारत को विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी विमानन इकोसिस्‍टम में बदलने के विकसित भारत 2047 के विजन के अनुरूप है, जिसके लिए अगले आठ वर्षों में कुल 12,159 करोड़ रुपये का व्यय किया जाएगा।

हवाई अड्डों का संचालन एवं रखरखाव (ओएंडएम)

क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना (आरसीएस) के अंतर्गत आने वाले हवाई अड्डों के निरंतर संचालन एवं रखरखाव की उच्च लागत और सीमित राजस्व स्रोतों को देखते हुए, योजना के तहत तीन वर्षों के लिए प्रति हवाई अड्डे 3.06 करोड़ रुपये प्रति वर्ष और प्रति हेलीपोर्ट/वाटर एयरोड्रॉम 0.90 करोड़ रुपये प्रति वर्ष की अधिकतम सीमा के साथ संचालन एवं रखरखाव संबंधी सहायता प्रदान करने का प्रस्ताव है, जिसका अनुमान लगभग 441 हवाई अड्डों के लिए 2,577 करोड़ रुपये है।

आधुनिक हेलीपैडों का विकास

पहाड़ी, दूरस्थ, द्वीपीय और विकासशील क्षेत्रों में कनेक्टिविटी संबंधी चुनौतियों का समाधान करने के लिए, योजना के तहत 15 करोड़ रुपये प्रति हेलीपैड की लागत से 200 आधुनिक हेलीपैड विकसित करने का प्रस्ताव है, जिसकी कुल आवश्यकता अगले आठ वर्षों में (मुद्रास्फीति-समायोजित) 3,661 करोड़ रुपये होगी। यह योजना प्राथमिकता वाले और विकासशील जिलों पर केंद्रित है ताकि अंतिम-मील कनेक्टिविटी और आपातकालीन कार्रवाई में सुधार किया जा सके।

व्यवहार्यता में कमी के समाधान हेतु निधि (वीजीएफ)

क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना के तहत, एयरलाइन संचालकों को आवंटित मार्गों पर परिचालन के लिए विजिबिलिटी फंड (वीजीएफ) के रूप में वित्तीय सहायता प्राप्त होती है। दीर्घकालीन बाजार के बदलाव की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइन संचालकों को 10 वर्षों में 10,043 करोड़ रुपये की विजिबिलिटी फंड सहायता प्रस्तावित की गई है।

आत्मनिर्भर भारत विमान अधिग्रहण

दूरस्थ और दुर्गम इलाकों में संचालन के लिए आवश्यक छोटे फिक्स्ड-विंग विमानों और हेलीकॉप्टरों की कमी को दूर करने और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को आगे बढ़ाने के लिए, इस योजना में पवन हंस के लिए दो एचएएल ध्रुव हेलीकॉप्टर और एलायंस एयर के लिए दो एचएएल डोर्नियर विमान खरीदने का भी प्रस्ताव है।

मूल उड़ान योजना अक्टूबर 2016 में हवाई यात्रा को किफायती बनाने और टियर-2 और टियर-3 शहरों से कनेक्टिविटी को मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। नौ वर्षों के कार्यान्वयन के दौरान:

  • 28 फरवरी, 2026 तक 95 हवाई अड्डों, हेलीपोर्टों और वाटर एयरोड्रॉम पर 663 मार्गों को चालू कर दिया गया है।
  • अब तक 341 लाख से अधिक उड़ानें संचालित की जा चुकी हैं, जिनमें 162.47 लाख यात्रियों ने यात्रा की है।
  • दूरस्थ, पहाड़ी और द्वीपीय क्षेत्रों में संपर्क स्थापित हो गया है, जिससे पर्यटन, स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच और आपातकालीन सेवाओं को बढ़ावा मिला है।
  • इस योजना ने क्षेत्रीय एयरलाइनों और विविध फ्लीट के संचालन में वृद्धि पर जोर दिया है, जिससे संशोधित उड़ान योजना के लिए एक मजबूत आधार तैयार हुआ है।

Releated Posts

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) ने लघु और सूक्ष्म उद्यमियों को सशक्त बनाने के 11 वर्ष पूर्ण किए

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा 8 अप्रैल, 2015 को शुभारंभ की गई प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) भारत के…

ByByadmin Apr 8, 2026

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जयपुर मेट्रो परियोजना के दूसरे चरण को स्वीकृति दी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण को स्वीकृति…

ByByadmin Apr 8, 2026

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने खरीफ सीजन 2026 के लिए फॉस्फेट और पोटेशियम उर्वरकों पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी दरों को मंजूरी दी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने खरीफ सीजन 2026 (01.04.2026 से 30.09.2026 तक)…

ByByadmin Apr 8, 2026

बाबू जगजीवन राम को 119वीं जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई

नई दिल्ली 2026 के दिन बाबू जगजीवन राम राष्ट्रीय फाउंडेशन और भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने नई दिल्ली के दिल्ली गेट पर स्थित बाबूजी की समाधि समता स्थल पर सुबह 7:30 बजे से 8:00 बजे के मध्य पुष्पांजलि अर्पित की और सुबह 9:30 बजे 6, कृष्णा मेनन मार्ग, नई दिल्ली में सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया। भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती मीरा कुमार, सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री श्री बी. एल. वर्मा, लोकसभा सांसद श्री मनोज कुमार, एमएसजेएंडई सचिव श्री सुधांश पंत, बाबू जगजीवन राम राष्ट्रीय फाउंडेशन में कार्यकारी उपाध्यक्ष श्रीमती स्वाति कुमार, बाबू जगजीवन राम राष्ट्रीय फाउंडेशन के सदस्य सचिव श्री शैलेंद्र कुमार, बाबू जगजीवन राम राष्ट्रीय फाउंडेशन के निदेशक श्री नरेंद्र वशिष्ठ, विभिन्न सांसद और अन्य गणमान्यों के साथ-साथ बाबूजी के सैकड़ों अनुयायियों ने पुष्पांजलि अर्पित की। एक अन्य कार्यक्रम, सर्व धर्म प्रार्थना, सुबह 9:30 बजे 6, कृष्णा मेनन मार्ग, नई दिल्ली में आयोजित किया गया। इस अवसर पर माननीय पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती मीरा कुमार, लोकसभा से सांसद, बाबू जगजीवन राम राष्ट्रीय फाउंडेशन में कार्यकारी उपाध्यक्ष श्रीमती स्वाति कुमार, बाबू जगजीवन राम राष्ट्रीय फाउंडेशन के सदस्य सचिव श्री शैलेंद्र कुमार, बाबू जगजीवन राम राष्ट्रीय फाउंडेशन के निदेशक श्री नरेंद्र वशिष्ठ, विभिन्न सांसदों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ बाबूजी के सैकड़ों अनुयायियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। बाबू जगजीवन राम एक स्वतंत्रता सेनानी और राष्ट्रीय नेता थे जिन्होंने दलितों के उत्थान के लिए अथक संघर्ष किया। वे 35 वर्षों तक मंत्रिमंडल में मंत्री होने के साथ कई महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार संभालने वाले सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मंत्री रहे। उन्होंने कई अभूतपूर्व सुधार किए। खाद्य एवं कृषि मंत्री के तौर पर उन्हें ‘हरित क्रांति’ का श्रेय दिया जाता है और रक्षा मंत्री के तौर पर उन्होंने भारत को ऐतिहासिक 1971 के युद्ध का नेतृत्व किया, जिसके फलस्वरूप बांग्लादेश का जन्म हुआ।

ByByadmin Apr 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top