• Home
  • हिमाचल
  • एसजेवीएन के 39वें स्थापना दिवस पर रामपुर एचपीएस में मिनी मैराथन का आयोजन
Image

एसजेवीएन के 39वें स्थापना दिवस पर रामपुर एचपीएस में मिनी मैराथन का आयोजन

]> अधिकारियों, कर्मचारियों और परिजनों ने उत्साह के साथ लिया भाग, विजेताओं को किया गया सम्मानित

बायल : एसजेवीएन के 39वें स्थापना दिवस के अवसर पर रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन ने आज बुधवार सुबह दत्तनगर ग्राउंड में मिनी मैराथन का आयोजन किया। सुबह 6 बजे शुरू हुई इस मैराथन का मार्ग दत्तनगर ग्राउंड से कोयल रोड तक निर्धारित किया गया था, जहां से प्रतिभागी वापस दत्तनगर ग्राउंड पहुंचे।

मिनी मैराथन में अधिकारियों, कर्मचारियों तथा उनके परिजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता को विभिन्न आयु वर्गों और श्रेणियों में आयोजित किया गया, जिसमें पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए अलग-अलग वर्ग बनाए गए थे। सभी प्रतिभागियों ने खेल भावना और उत्साह के साथ अपनी भागीदारी निभाई।

इस अवसर पर रामपुर एचपीएस के परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने कहा कि खेल और शारीरिक गतिविधियां स्वस्थ जीवनशैली के लिए बेहद आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन कर्मचारियों और उनके परिवारों में स्वास्थ्य जागरूकता के साथ-साथ सामूहिक सहभागिता को भी प्रोत्साहित करते हैं।

मिनी मैराथन को मुख्य महाप्रबंधक (प्रापण एवं संविदा) बी. पी. सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में रामपुर एचपीएस के विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। प्रतिभागियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परियोजना प्रबंधन द्वारा मार्ग में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।

कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को बी. पी. सिंह द्वारा पुरस्कृत और सम्मानित किया गया। इसके अलावा अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उत्साह, अनुशासन और सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

Releated Posts

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली के विद्यार्थियों ने वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत किया जलागम क्षेत्र का शैक्षणिक भ्रमण

]> विद्यार्थियों ने प्रकृति का निकट से अवलोकन करते हुए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में जल, जंगल एवं…

ByByadmin Oct 9, 2026

बाहरा विश्वविद्यालय में पर्यटन सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों ने रचा उपलब्धियों का नया अध्याय

]> अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति के निकट आने और साहसिक पर्यटन का अनुभव प्राप्त करने…

ByByadmin Oct 6, 2026

गांधी जयंती पर रामपुर एचपीएस में स्वच्छता ही सेवा अभियान–2026 का समापन

]> प्रभावित पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष स्वच्छता बैठक आयोजित, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिला मंडलों एवं…

ByByadmin Oct 3, 2026

मुख्यमंत्री सुक्खू का रामपुर पहुंचने पर एनजेएचपीएस परियोजना प्रमुख ने किया स्वागत

]> तीन दिवसीय रोहड़ू-रामपुर दौरे के दौरान शिंगला हेलीपैड पर हुआ आगमन रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री…

ByByadmin Oct 2, 2026
1 Comments Text
  • xx88win says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Trying to land some big wins at xx88win! Website looks clean, and the signup process was a breeze. Let’s see if I can break the bank! xx88win
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top