• Home
  • हिमाचल
  • नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया एसजेवीएन का 39वां स्थापना दिवस
Image

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया एसजेवीएन का 39वां स्थापना दिवस

झाकड़ी : देश की गौरवशाली एवं सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में एसजेवीएन का 39वां स्थापना दिवस अत्यंत हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस राजीव कपूर द्वारा एसजेवीएन ध्वज के ध्वजारोहण के साथ सभी ने एसजेवीएन गीत को गाकर किया।

भव्य कार्यक्रम की श्रृंखला के अंतर्गत आयोजित पीपल चॉइस एसजेवीएन स्टार अवार्ड समारोह में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन एवं निगम के प्रति समर्पण भावना के लिए 8 कार्यपालक एवं गैर-कार्यपालक कर्मचारियों को अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक की ओर से परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस राजीव कपूर द्वारा सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त एनजेएचपीएस के हेल्थ चैंपियन विजेता को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने समस्त कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को एसजेवीएन के 39वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एसजेवीएन ने अपने समर्पण, अनुशासन एवं उत्कृष्ट कार्य संस्कृति के बल पर ऊर्जा क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर एक विशिष्ट पहचान स्थापित की है।

उन्होंने सभी कर्मचारियों से भविष्य में भी निगम की प्रगति, नवाचार एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने हेतु निरंतर योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने सभी स्टार अवार्डी एवं हेल्थ चैंपियन विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं तथा इस प्रकार के सम्मान उत्कृष्ट कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

स्थापना दिवस समारोह का समापन रंगारंग सांस्कृतिक संध्या के साथ हुआ। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के सुप्रसिद्ध लोकगायक “नाटी किंग कुलदीप शर्मा” एवं उनकी टीम ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समस्त दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोक संस्कृति एवं संगीत से सराबोर इस सांस्कृतिक संध्या में उपस्थित दर्शकों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम का आनंद उठाया तथा पूरे परिसर में उत्सव जैसा वातावरण बना रहा।

Releated Posts

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली के विद्यार्थियों ने वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत किया जलागम क्षेत्र का शैक्षणिक भ्रमण

]> विद्यार्थियों ने प्रकृति का निकट से अवलोकन करते हुए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में जल, जंगल एवं…

ByByadmin Oct 9, 2026

बाहरा विश्वविद्यालय में पर्यटन सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों ने रचा उपलब्धियों का नया अध्याय

]> अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति के निकट आने और साहसिक पर्यटन का अनुभव प्राप्त करने…

ByByadmin Oct 6, 2026

गांधी जयंती पर रामपुर एचपीएस में स्वच्छता ही सेवा अभियान–2026 का समापन

]> प्रभावित पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष स्वच्छता बैठक आयोजित, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिला मंडलों एवं…

ByByadmin Oct 3, 2026

मुख्यमंत्री सुक्खू का रामपुर पहुंचने पर एनजेएचपीएस परियोजना प्रमुख ने किया स्वागत

]> तीन दिवसीय रोहड़ू-रामपुर दौरे के दौरान शिंगला हेलीपैड पर हुआ आगमन रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री…

ByByadmin Oct 2, 2026
1 Comments Text
  • pkz777 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Just found this place and the slots are actually paying out regularly. Customer support was super quick to sort out my withdrawal too. Highly recommend checking it out if you want a smooth gaming session. pkz777
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top