• Home
  • हिमाचल
  • एसजेवीएन स्थापना दिवस पर एनजेएचपीएस में मैराथन का आयोजन
Image

एसजेवीएन स्थापना दिवस पर एनजेएचपीएस में मैराथन का आयोजन

]> स्वस्थ जीवनशैली का संदेश, विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभागियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

झाकड़ी : एसजेवीएन के 39वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन (एनजेएचपीएस) में शुक्रवार, 22 मई 2026 को मैराथन का आयोजन किया गया। यह मैराथन गसो पुल से शुरू होकर एनजेएचपीएस परिसर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए सताद्री परिसर में संपन्न हुई।

मैराथन का शुभारंभ परियोजना प्रमुख राजीव कपूर एवं उनकी धर्मपत्नी शिवाली कपूर ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

प्रतियोगिता का आयोजन पुरुष एवं महिला वर्ग में चार आयु श्रेणियों—35 वर्ष से कम, 35 से 45 वर्ष, 45 से 55 वर्ष तथा 55 वर्ष से अधिक—में किया गया। समापन अवसर पर सताद्री प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान परियोजना प्रमुख राजीव कपूर एवं शिवाली कपूर ने विजेताओं एवं प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए।

Releated Posts

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन ने रचा नया कीर्तिमान

39.571 मिलियन यूनिट के दूसरे सर्वाधिक एकल-दिवसीय विद्युत उत्पादन का कीर्तिमान झाकड़ी : भारत की सबसे बड़ी भूमिगत…

ByByadmin Jul 5, 2026

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली में “एक भारत श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम का उत्साहपूर्वक आयोजन

ढली : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ढली में आज “एक भारत श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम का उत्साहपूर्वक आयोजन किया…

ByByadmin Jul 4, 2026

संघोई पंचायत के विकास कार्यों को मिली नई गति, मुख्य अभियंता हेमंत तनवर ने निजी धन से उपलब्ध कराईं पाइपें

]> शमशान घर व स्नानागार निर्माण कार्यों में होगा उपयोग, पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने जताया आभार संघोई…

ByByadmin Jul 3, 2026

राजकीय आदर्श पाठशाला दाड़लाघाट में एसएमसी का गठन, डॉ. नरेंद्र कुमार बने अध्यक्ष

II> सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का हुआ चयन, विद्यालय के विकास और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा पर दिया गया…

ByByadmin Jun 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top