• Home
  • देश
  • केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जयपुर मेट्रो परियोजना के दूसरे चरण को स्वीकृति दी
Image

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जयपुर मेट्रो परियोजना के दूसरे चरण को स्वीकृति दी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण को स्वीकृति दे दी है। इस चरण में 13,037.66 करोड़ रुपये की लागत से 41 किलोमीटर लंबा उत्तर-दक्षिण मेट्रो गलियारा निर्मित किया जाएगा। प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक के इस मार्ग में 36 स्टेशन होंगे। भारत सरकार और राजस्थान सरकार की 50:50 हिस्सेदारी के संयुक्त उद्यम वाली यह परियोजना राजस्थान मेट्रो रेल निगम लिमिटेड -आरएमआरसीएल कार्यान्वित करेगी।

जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण का मार्ग सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र, वीकेआईए, जयपुर हवाई अड्डा, टोंक रोड, एसएमएस अस्पताल और स्टेडियम, अंबाबारी और विद्याधर नगर जैसे प्रमुख केंद्रों को जोड़ेगा। इसमें हवाई अड्डे क्षेत्र में स्थित भूमिगत स्टेशन शामिल है और नियोजित इंटरचेंज और फीडर माध्यम से यह अभी क्रियाशील पहले चरण के मार्ग से जुड़ेगा जिससे पूरे शहर में एकीकृत और निरंतर मेट्रो नेटवर्क स्थापित हो जाएगा।

जयपुर मेट्रो के पहले चरण में अभी प्रतिदिन औसतन लगभग 60 हजार व्यक्ति यात्रा करते हैं। यह छोटा लेकिन महत्वपूर्ण कॉरिडोर 11.64 किलोमीटर लंबा है। दूसरे चरण का परिचालन आंरभ होने से मेट्रो नेटवर्क में यात्रियों की संख्या में कई गुना बढ़ोतरी की संभावना है। इससे जयपुर में सार्वजनिक परिवहन में मेट्रो की हिस्सेदारी काफी बढ़ेगी और निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी।

जयपुर मेट्रो दूसरे चरण का अंतर-मंत्रालयी परामर्श, नेटवर्क योजना समूह समीक्षा और सार्वजनिक निवेश बोर्ड मूल्यांकन सहित कई स्तरों पर व्यापक मूल्यांकन किया गया है। परियोजना का आर्थिक आंतरिक प्रतिफल (परियोजना की संपूर्ण जीवन अवधि में अपेक्षित वार्षिक लाभप्रदता का प्रतिशत ) निर्धारित सीमा से अधिक 14 प्रतिशत है, जो इसकी मजबूत सामाजिक-आर्थिक व्यवहार्यता दर्शाता है। मेट्रो रेल नीति, 2017 के अनुसार, इसके वित्तपोषण की संरचना भारत सरकार और राजस्थान सरकार से पूंजी समर्थन, अधीनस्थ ऋण और बहुपक्षीय वित्तपोषण द्वारा की गई है।

यह परियोजना राजस्थान सार्वजनिक परिवहन-केंद्रित विकास नीति-2025, प्रस्तावित महानगरीय परिवहन प्राधिकरण सुधार और राष्ट्रीय सतत शहरी परिवहन उद्देश्यों के अनुरूप है। इसे सितंबर 2031 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण से यातायात जाम घटने, वाहन उत्सर्जन में कमी, और शहरवासियों, कामकाजी लोगो और पर्यटकों के लिए आवागमन में सुधार की संभावना है। इससे आधुनिक तथा भविष्य के लिए तैयार शहर के तौर पर जयपुर की स्थिति अच्छी होगी और विकसित भारत और विकसित राजस्थान की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

जयपुर में मेट्रो प्रणाली का प्रथम चरण पहले से संचालित है। पूर्व-पश्चिम गलियारे में मानसरोवर से बड़ी चौपर तक 11.64 किलोमीटर के इसके मार्ग में 11 स्टेशन हैं। यह जयपुर के महत्वपूर्ण आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रों को केंद्रीय व्यापारिक जिले – ऐतिहासिक प्राचीर नगर से जोड़ती है। उत्तर-दक्षिण धुरी पर नियोजित जयपुर मेट्रो का दूसरा चरण मौजूदा गलियारे का पूरक होगा और समूचे जयपुर शहर में मेट्रो संपर्क प्रदान करेगा। इससे यातायात भीड़भाड़ में काफी कमी आएगी और समग्र शहरी आवागमन में सुधार होगा।

Releated Posts

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) ने लघु और सूक्ष्म उद्यमियों को सशक्त बनाने के 11 वर्ष पूर्ण किए

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा 8 अप्रैल, 2015 को शुभारंभ की गई प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) भारत के…

ByByadmin Apr 8, 2026

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने खरीफ सीजन 2026 के लिए फॉस्फेट और पोटेशियम उर्वरकों पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी दरों को मंजूरी दी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने खरीफ सीजन 2026 (01.04.2026 से 30.09.2026 तक)…

ByByadmin Apr 8, 2026

बाबू जगजीवन राम को 119वीं जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई

नई दिल्ली 2026 के दिन बाबू जगजीवन राम राष्ट्रीय फाउंडेशन और भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने नई दिल्ली के दिल्ली गेट पर स्थित बाबूजी की समाधि समता स्थल पर सुबह 7:30 बजे से 8:00 बजे के मध्य पुष्पांजलि अर्पित की और सुबह 9:30 बजे 6, कृष्णा मेनन मार्ग, नई दिल्ली में सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया। भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती मीरा कुमार, सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री श्री बी. एल. वर्मा, लोकसभा सांसद श्री मनोज कुमार, एमएसजेएंडई सचिव श्री सुधांश पंत, बाबू जगजीवन राम राष्ट्रीय फाउंडेशन में कार्यकारी उपाध्यक्ष श्रीमती स्वाति कुमार, बाबू जगजीवन राम राष्ट्रीय फाउंडेशन के सदस्य सचिव श्री शैलेंद्र कुमार, बाबू जगजीवन राम राष्ट्रीय फाउंडेशन के निदेशक श्री नरेंद्र वशिष्ठ, विभिन्न सांसद और अन्य गणमान्यों के साथ-साथ बाबूजी के सैकड़ों अनुयायियों ने पुष्पांजलि अर्पित की। एक अन्य कार्यक्रम, सर्व धर्म प्रार्थना, सुबह 9:30 बजे 6, कृष्णा मेनन मार्ग, नई दिल्ली में आयोजित किया गया। इस अवसर पर माननीय पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती मीरा कुमार, लोकसभा से सांसद, बाबू जगजीवन राम राष्ट्रीय फाउंडेशन में कार्यकारी उपाध्यक्ष श्रीमती स्वाति कुमार, बाबू जगजीवन राम राष्ट्रीय फाउंडेशन के सदस्य सचिव श्री शैलेंद्र कुमार, बाबू जगजीवन राम राष्ट्रीय फाउंडेशन के निदेशक श्री नरेंद्र वशिष्ठ, विभिन्न सांसदों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ बाबूजी के सैकड़ों अनुयायियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। बाबू जगजीवन राम एक स्वतंत्रता सेनानी और राष्ट्रीय नेता थे जिन्होंने दलितों के उत्थान के लिए अथक संघर्ष किया। वे 35 वर्षों तक मंत्रिमंडल में मंत्री होने के साथ कई महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार संभालने वाले सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मंत्री रहे। उन्होंने कई अभूतपूर्व सुधार किए। खाद्य एवं कृषि मंत्री के तौर पर उन्हें ‘हरित क्रांति’ का श्रेय दिया जाता है और रक्षा मंत्री के तौर पर उन्होंने भारत को ऐतिहासिक 1971 के युद्ध का नेतृत्व किया, जिसके फलस्वरूप बांग्लादेश का जन्म हुआ।

ByByadmin Apr 5, 2026

650 करोड़ रुपये से अधिक राशि जब्त

नई दिल्ली : भारत निर्वाचन आयोग  ने 15 मार्च, 2026 को असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की विधानसभाओं के आम चुनाव और 6 राज्यों…

ByByadmin Apr 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top