• Home
  • हिमाचल
  • वोकेशनल ट्रेनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से की भेंट
Image

वोकेशनल ट्रेनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से की भेंट

]> मैनेजमेंट चार्ज और व्यावसायिक शिक्षकों के मानदेय को लेकर मुख्यमंत्री से अनुरोध

शिमला। वोकेशनल ट्रेनर्स वेलफेयर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल आज मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से मिला। वोकेशनल ट्रेनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण मेघटा, को-प्रेसिडेंट मोनिका ठाकुर (महिला विंग), वाइस प्रेसिडेंट सुचिता शर्मा (महिला विंग), वाइस प्रेसिडेंट शैलेन्द्र कुमार, महासचिव विजय कुमार तथा अन्य राज्य पैनल सदस्यों ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री से प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षकों के लिए एक सकारात्मक एवं स्थायी नीति बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की।

प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण मेघटा ने मुख्यमंत्री को मांग पत्र भी सौंपा गया, जिस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को परीक्षण एवं आवश्यक कार्यवाही के लिए प्रेषित किया। हिमाचल प्रदेश वोकेशनल शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए समय एवं सकारात्मक आश्वासन के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा आशा जताई कि व्यावसायिक शिक्षकों के हित में शीघ्र ही सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

इस दौरान वोकेशनल शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह से भी भेंट की। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने भी व्यावसायिक शिक्षकों की मांगों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री के समक्ष मुख्य रूप से यह मांग रखी गई कि कंपनियों को दिए जाने वाले 14 प्रतिशत मैनेजमेंट चार्ज को कम किया जाए तथा व्यावसायिक शिक्षकों के मानदेय में वृद्धि की जाए। इस विषय पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक सहमति व्यक्त करते हुए मैनेजमेंट चार्ज को घटाकर 2 प्रतिशत तक लाने की बात कही।

वोकेशनल शिक्षकों ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा और इसके लिए प्रदेश के सभी वोकेशनल शिक्षक सदैव मुख्यमंत्री के आभारी रहेंगे।

Releated Posts

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली के विद्यार्थियों ने वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत किया जलागम क्षेत्र का शैक्षणिक भ्रमण

]> विद्यार्थियों ने प्रकृति का निकट से अवलोकन करते हुए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में जल, जंगल एवं…

ByByadmin Oct 9, 2026

बाहरा विश्वविद्यालय में पर्यटन सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों ने रचा उपलब्धियों का नया अध्याय

]> अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति के निकट आने और साहसिक पर्यटन का अनुभव प्राप्त करने…

ByByadmin Oct 6, 2026

गांधी जयंती पर रामपुर एचपीएस में स्वच्छता ही सेवा अभियान–2026 का समापन

]> प्रभावित पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष स्वच्छता बैठक आयोजित, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिला मंडलों एवं…

ByByadmin Oct 3, 2026

मुख्यमंत्री सुक्खू का रामपुर पहुंचने पर एनजेएचपीएस परियोजना प्रमुख ने किया स्वागत

]> तीन दिवसीय रोहड़ू-रामपुर दौरे के दौरान शिंगला हेलीपैड पर हुआ आगमन रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री…

ByByadmin Oct 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top