• Home
  • देश
  • 650 करोड़ रुपये से अधिक राशि जब्त

650 करोड़ रुपये से अधिक राशि जब्त

नई दिल्ली : भारत निर्वाचन आयोग  ने 15 मार्च, 2026 को असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की विधानसभाओं के आम चुनाव और 6 राज्यों में उपचुनावों की घोषणा की थी। आयोग ने राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों को आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

गौरतलब है कि आयोग ने पांच चुनावी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और उनके 12 सीमावर्ती राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों, प्रमुख कार्यकारी अधिकारियों और पुलिस महानिदेशक और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ प्रवर्तन एजेंसियों के प्रमुखों के साथ कई समीक्षा बैठकें की हैं और उन्हें हिंसा मुक्त, धमकी मुक्त और प्रलोभन मुक्त चुनाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 5,173 से अधिक उड़न दस्ते  तैनात किए गए हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि शिकायतों का निपटारा 100 मिनट के भीतर किया जाए। इसके अतिरिक्त, विभिन्न स्थानों पर औचक नाकेबंदी के लिए 5,200 से अधिक स्थैतिक निगरानी दल भी तैनात किए गए हैं।

26 फरवरी 2026 को इलेक्ट्रॉनिक जब्ती प्रबंधन प्रणाली के सक्रिय होने के बाद से, 5 अप्रैल 2026 तक का डेटा नीचे प्रस्तुत है:

क्र. सं.राज्यनकद (रु.करोड़)शराब की मात्रा (लीटर)शराब का मूल्य (रु.करोड़)नशीले पदार्थों का मूल्य (रु.करोड़)कीमती धातुओं का मूल्य (रु.करोड़)मुफ्त उपहार /अन्य मूल्य (रु.करोड़) कुल (रु. करोड़
1पश्चिम बंगाल112129103556539150319
2तमिलनाडु3074029267863170
3असम4684627205641397
4केरल8648622411558
5पुडुचेरी0.2110680.3060.017
 कुल53.2296368979.323058231.01651.51

आयोग ने इस बात पर भी जोर दिया है कि इन निर्देशों के प्रवर्तन के लिए की जाने वाली जांच और निरीक्षण के दौरान आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा या परेशानी न हो, इसे प्रवर्तन अधिकारी सुनिश्चित करें। इस संबंध में किसी भी शिकायत के निवारण के लिए जिला शिकायत समितियाँ भी गठित की गई हैं।

नागरिक और राजनीतिक दल ‘ईसीआईएनइटी’  पर ‘सी-विजिल’  मॉड्यूल का उपयोग करके आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट कर सकते हैं।

Releated Posts

विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में यूनिट-1 के हाइड्रोजेनरेटर रोटर की सफल लैंडिंग

]> 210 टन वजनी रोटर को सफलतापूर्वक निर्धारित स्थान पर उतारा गया, यूनिट-1 के निर्माण एवं कमीशनिंग की…

ByByadmin Oct 6, 2026

विपस्सना—अपने भीतर लौटने की साधना

आज का मनुष्य भौतिक सुविधाओं के बावजूद तनाव, चिंता, क्रोध और असंतोष से घिरा हुआ है। जीवन की…

ByByadmin Sep 7, 2026

पालि पखवाड़ा 2026 : पालि भाषा से जन-जन तक पहुंचेगी धम्म और भारतीय ज्ञान-परंपरा की विरासत

]> पालि केवल बौद्ध धर्मग्रंथों की भाषा भर नहीं है, बल्कि यह भारत की प्राचीन बौद्धिक एवं सांस्कृतिक…

ByByadmin Sep 7, 2026

मंत्रिमंडल ने सेमीकॉन  2.0 को मंजूरी दी

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश के सेमीकंडक्टर डिजाइन और विनिर्माण…

ByByadmin Jul 15, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top