• Home
  • हिमाचल
  • मुख्यमंत्री ने किसी भी पात्र व्यक्ति की सामाजिक सुरक्षा पेंशन बंद नहीं करने के निर्देश दिए
Image

मुख्यमंत्री ने किसी भी पात्र व्यक्ति की सामाजिक सुरक्षा पेंशन बंद नहीं करने के निर्देश दिए

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दिए कि किसी भी पात्र व्यक्ति की सामाजिक सुरक्षा पेंशन बंद न की जाए। उन्होंने कहा कि सभी पात्र पेंशनधारकों को उनकी पेंशन मिलती रहेगी और विभाग को शेष पात्र लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने को कहा, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी अपने अधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि अब तक 7,60,772 लाभार्थियों का ई-केवाईसी पूरा किया जा चुका है और सभी पात्र व्यक्तियों को बिना किसी अपवाद के कवर करने पर बल दिया। 

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना की भी समीक्षा की और कहा कि वर्तमान में राज्य के 4,131 बच्चे इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित हो रहे हैं। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार ने 30.69 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। उन्होंने ऐसे बच्चों के लिए नियमित रूप से शैक्षणिक एवं मनोरंजक भ्रमण आयोजित करने के निर्देश दिए और जिन जिलों ने अभी तक ऐसे भ्रमण आयोजित नहीं किए हैं, उनसे रिपोर्ट देने को कहा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि धन की कोई कमी नहीं है और आश्वस्त किया कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को उसका अधिकार मिलेगा। उन्होंने कहा कि अनाथ बच्चों के कल्याण के लिए स्थानीय क्षेत्र विकास निधि का 10 प्रतिशत उपयोग करने का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने कहा कि विधवा, निराश्रित या तलाकशुदा महिलाओं तथा दिव्यांग अभिभावकों के बच्चों को वित्तीय एवं शैक्षणिक सहायता प्रदान करने के लिए राज्य सरकार ने इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना आरंभ की है। इस योजना के अंतर्गत राज्य में 21,588 लाभार्थी हैं, जिनमें से 20,735 बच्चे 18 वर्ष तक की आयु के हैं। इस योजना के लिए 31.01 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भविष्य में भी इन कल्याणकारी योजनाओं के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाएगी। 

बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्याम भगत नेगी, प्रधान सचिव देवेश कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर एवं आशीष सिंहमार, निदेशक ईएसओएमएसए सुमित खिमटा, निदेशक महिला एवं बाल विकास डॉ. पंकज ललित तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Releated Posts

शिमला में 29 नवंबर को प्राकृतिक खेती एवं रसायन-मुक्त कृषि पर राज्यस्तरीय सम्मेलन

]> हिमाचल के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता होंगे मुख्य अतिथि, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत करेंगे किसानों का मार्गदर्शन…

ByByadmin Nov 25, 2026

गुरुद्वारा साहिब बणी मलावण में श्रद्धा से मनाया श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व

]> कमलजीत सिंह व गुरमीत कौर ने गुरबाणी कीर्तन से श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं का…

ByByadmin Nov 24, 2026

वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के राज्याध्यक्ष बने दिनेश कुमार

]> राज्यस्तरीय चुनाव में 177 मत हासिल कर पवन ठाकुर को 71 मतों से हराया, हंसराज महासचिव और…

ByByadmin Nov 22, 2026

रामपुर एचपीएस में इंटर-प्रोजेक्ट स्पोर्ट्स मीट का समापन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

]> एथलेटिक्स में रामपुर एचपीएस पुरुष वर्ग और कॉर्पोरेट मुख्यालय शिमला महिला वर्ग में रहा अव्वल, बैडमिंटन में…

ByByadmin Nov 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top