• Home
  • हिमाचल
  • लूहरी जल विद्युत परियोजना में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आगाज
Image

लूहरी जल विद्युत परियोजना में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आगाज

]> ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि तक’ थीम के तहत अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली ईमानदारी एवं पारदर्शिता से कार्य करने की शपथ

लूहरी। लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 में 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 मनाया जा रहा है। सप्ताह का शुभारंभ सत्यनिष्ठा शपथ ग्रहण समारोह के साथ किया गया। इस वर्ष सप्ताह की थीम ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि तक’ रखी गई है, जो ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों के माध्यम से राष्ट्र की समृद्धि सुनिश्चित करने का संदेश देती है।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख जसवंत सिंह कपूर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। समारोह में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने कार्यों एवं दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ करने तथा भ्रष्टाचार मुक्त कार्य-संस्कृति को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

परियोजना प्रमुख जसवंत सिंह कपूर ने कहा कि सत्यनिष्ठा एवं पारदर्शिता पर आधारित कार्य-संस्कृति न केवल संगठन में जनविश्वास को मजबूत करती है, बल्कि देश की प्रगति और समृद्धि में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने कार्यक्षेत्र में नैतिक मूल्यों, जवाबदेही और ईमानदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

इस सप्ताह के आयोजन के माध्यम से लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 ने ईमानदारी, जवाबदेही एवं सुशासन के मूल्यों को प्रोत्साहित करने और भ्रष्टाचार मुक्त कार्य वातावरण के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Releated Posts

शिमला जिला में जनवरी माह तक चलेगा विशेष सड़क सुरक्षा जागरूता अभियान : उपायुक्त

शिमला। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक उपायुक्त अनुपम कश्यम की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित की…

ByByadmin Oct 27, 2026

सर्दियों के चारे के लिए जुन्गा क्षेत्र में घास कटाई का काम युद्धस्तर पर

शिमला । सर्दियों में पशुओं के लिए चारे का पर्याप्त भंडारण करने के उद्देश्य से इन दिनों जुन्गा…

ByByadmin Oct 27, 2026

एसजेवीएन ने 29वीं अंतर सीपीएसयू कैरम प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया शिमला: भूपेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में पावर स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (पीएससीबी) के अंतर्गत एसजेवीएन द्वारा आयोजित 29वीं अंतर सीपीएसयू कैरम प्रतियोगिता के विजेताओं एवं सभी प्रतिभागी टीमों को बधाई दी। पुरस्कार वितरण समारोह में अजय कुमार शर्मा, निदेशक (कार्मिक), मुख्य अतिथि तथा राजेश कुमार चंदेल, निदेशक (परियोजनाएं) ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। इस प्रतियोगिता में 12 टीमों, विद्युत मंत्रालय, सीईए, आरईसी, एनएचपीसी, टीएचडीसी, बीबीएमबी, पीएफसी, पीजीसीआईएल, ग्रिड-इंडिया, डीवीसी, नीपको तथा एसजेवीएन ने भाग लिया। अजय कुमार शर्मा ने विजेताओं एवं उप विजेताओं को बधाई दी तथा सभी टीमों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं, बल्कि टीम भावना, अनुशासन, दृढ़ता और निष्पक्ष खेल जैसे मूल्यों को भी विकसित करते हैं, जो व्यावसायिक जीवन में भी समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। पुरुष टीम चैंपियनशिप में, सीईए ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि विद्युत मंत्रालय और नीपको ने क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय उप विजेता का स्थान हासिल किया। महिला टीम चैंपियनशिप में पीजीसीआईएल ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि एसजेवीएन और सीईए क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय उपविजेता रहे। पुरुष एकल वर्ग में विद्युत मंत्रालय से श्री मनोहर प्रसाद चमोली ने विजेता का स्थान हासिल किया, जबकि नीपको से आर. के. सैकिया और एमडी नफ़िस ने क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय उप विजेता का स्थान हासिल किया। महिला एकल वर्ग में विद्युत मंत्रालय से सरोज देवी ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि बीबीएमबी से अंजलि और सीईए से स्वाति रावत ने क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय उप विजेता का स्थान हासिल किया। पुरुष युगल वर्ग में,एनएचपीसी के अनूप कुमार और ओम प्रकाश ने विजेता का खिताब हासिल किया,जबकि विद्युत मंत्रालय के एम.पी. चमोली और विशाल कुमार तथा नीपको के आर.के. सनसुई और आर.के. सैकिया ने क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय उप विजेता का स्थान हासिल किया। महिला युगल वर्ग में विद्युत मंत्रालय की सरोज देवी और जया चौधरी विजेता रहीं, जबकि सीईए की स्वाति रावत और सोनिया तथा पीएफसी की संध्या चावला और सुधा विज ने क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय उप विजेता का स्थान हासिल किया।

ByByadmin Oct 27, 2026

रामपुर जल विद्युत स्टेशन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

]> ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ थीम के तहत अधिकारियों, कर्मचारियों और संविदा श्रमिकों ने लिया भ्रष्टाचार मुक्त कार्य संस्कृति…

ByByadmin Oct 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top