• Home
  • स्वास्थ्य
  • जांच के बाद मुफ्त ऑप्रेशन और वाहन सुविधा भी फ्री …
Image

जांच के बाद मुफ्त ऑप्रेशन और वाहन सुविधा भी फ्री …

सुन्नी : तहसील कल्याण अधिकारी सुन्नी सतीश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया 3 मार्च 2026 को सिविल अस्पताल सुन्नी में एक कैटरेक्ट (मोतियाबिंद) स्क्रीनिंग कैंप आयोजित किया जा रहा है। इस कैंप के अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों की निशुल्क जांच की जाएगी।

उन्होंने बताया कि यह कैंप सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिन वरिष्ठ नागरिकों में मोतियाबिंद पाया जाएगा, उनका ऑपरेशन इंदिरा गांधी मेडिकल अस्पताल शिमला में पूर्णतः निःशुल्क कराया जाएगा। ऑपरेशन हेतु चयनित मरीजों को अस्पताल आने-जाने के लिए निःशुल्क वाहन सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर का लाभ उठाएँ तथा अपने परिचित वरिष्ठ नागरिकों को भी 3 मार्च 2026 को सिविल अस्पताल सुन्नी में जांच हेतु अवश्य भेजें।

Releated Posts

दूध में मिलावट: आर्थिक अपराध नहीं नैतिक पतन की पराकाष्ठा

भारत आज गर्व से दुनिया का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश होने का दावा करता है। वैश्विक दूध…

ByByadmin Feb 28, 2026

10 हजार रुपए की वैक्सीन बेटियों को नि:शुल्क …

धर्मशाला। राज्य स्तरीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के शुभारंभ के अवसर पर जिला कांगड़ा में किशोरियों को सर्वाइकल (गर्भाशय…

ByByadmin Feb 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top