• Home
  • हिमाचल
  • नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन ने CTU-2 क्वारी रोड पर चलाया स्वच्छता अभियान
Image

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन ने CTU-2 क्वारी रोड पर चलाया स्वच्छता अभियान

]> स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के तहत एनजेएचपीएस कर्मचारियों व महिला मंडल झाकड़ी ने हटाया कचरा, स्वच्छता के प्रति दिया जागरूकता का संदेश

झाकड़ी। नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन (एनजेएचपीएस) द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे ‘स्वच्छता पखवाड़ा 2026’ के तहत मंगलवार को CTU-2 क्वारी रोड पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का आयोजन परियोजना प्रमुख ई. राजीव कपूर के मार्गदर्शन में किया गया।

स्वच्छता अभियान के दौरान सीएसआर (एनजेएचपीएस) के कर्मचारियों तथा महिला मंडल झाकड़ी की सदस्यों ने CTU-2 क्वारी रोड के आसपास सफाई की। इस दौरान सड़क के किनारे और आसपास जमा कचरे को हटाकर क्षेत्र को स्वच्छ एवं साफ बनाया गया।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख ई. राजीव कपूर ने कहा कि CTU-2 क्वारी रोड पर आयोजित स्वच्छता अभियान का उद्देश्य क्षेत्र की स्वच्छता सुनिश्चित करने के साथ-साथ अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय समुदाय में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियानों से लोगों में स्वच्छता के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी बढ़ावा मिलता है।

अभियान में एनजेएचपीएस की उपमहाप्रबंधक (आर एंड आर/सीएसआर) श्रीमती कौशल्या नेगी, सहायक प्रबंधक ई. रुमन देवी सहित सीएसआर के सभी कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्होंने स्वच्छता अभियान में शामिल कर्मचारियों एवं महिला मंडल झाकड़ी की सदस्यों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर प्लास्टिक बैग के उपयोग को समाप्त करने के उद्देश्य से महिला मंडल झाकड़ी की सदस्याओं को जूट बैग प्रदान किए गए। साथ ही व्यक्तिगत स्वच्छता से संबंधित सामग्री भी वितरित की गई। अभियान के माध्यम से लोगों को स्वच्छता अपनाने और प्लास्टिक के उपयोग को कम करने का संदेश दिया गया।

Releated Posts

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में स्वच्छता पखवाड़े के तहत चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

]> सनारसा स्कूल में 108 विद्यार्थियों ने लिया भाग, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश झाकड़ी। विद्युत…

ByByadmin Sep 21, 2026

दत्तनगर में स्वच्छता लक्षित इकाई पर चला विशेष सफाई अभियान ]> रामपुर एचपीएस ने ब्लैक स्पॉट की सफाई…

ByByadmin Sep 20, 2026

गोदाम पहुंचे उपभोक्ताओं को नहीं मिला सिलेंडर, सूचना चारदीवारी के भीतर चस्पा

]> बिना पूर्व सूचना गोदाम से गैस वितरण बंद होने से उपभोक्ताओं में रोष, करीब डेढ़ साल से…

ByByadmin Sep 16, 2026

अंबुजा फाउंडेशन ने तीन स्कूलों की एसएमसी को दिया प्रशिक्षण

दाड़लाघाट : अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन की ओर से पीएम श्री दाड़ला स्कूल, बरायली स्कूल तथा डवारु स्कूल की…

ByByadmin Sep 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top