Image

दत्तनगर में स्वच्छता लक्षित इकाई पर चला विशेष सफाई अभियान

]> रामपुर एचपीएस ने ब्लैक स्पॉट की सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश, महिला मंडल को बांटे जूट के थैले

रामपुर। विद्युत मंत्रालय एवं निगमित कार्यालय के निर्देशानुसार रामपुर एचपीएस की ओर से 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक स्वच्छता ही सेवा (SHS) अभियान-2026 आयोजित किया जा रहा है। अभियान के तहत शनिवार को ग्राम पंचायत दत्तनगर के दत्तनगर बाजार एवं बस स्टैंड के समीप एनएच-5 पर चिन्हित स्वच्छता लक्षित इकाई-1 में विशेष स्वच्छता एवं ब्लैक स्पॉट सफाई अभियान चलाया गया।

परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह के मार्गदर्शन में आयोजित अभियान के दौरान कचरा संवेदनशील एवं चुनौतीपूर्ण स्थानों की गहन सफाई की गई। अभियान में महिला मंडल दत्तनगर के सदस्यों तथा सम्भव पब्लिक वेलफेयर ट्रस्ट, दत्तनगर ने सक्रिय सहयोग दिया। महिला मंडल के सदस्यों ने चिन्हित ब्लैक स्पॉट की सफाई करते हुए वहां से कचरा एकत्र किया।

एकत्रित कचरे को सम्भव पब्लिक वेलफेयर ट्रस्ट के सहयोग से कचरा पृथक्करण एवं उचित वैज्ञानिक प्रबंधन के लिए निर्धारित कचरा प्रबंधन स्थल तक पहुंचाया गया। इस दौरान स्वच्छता के साथ-साथ लोगों को कचरे के उचित निस्तारण के प्रति भी जागरूक किया गया।

अभियान के उपरांत प्लास्टिक एवं एकल-उपयोग प्लास्टिक (SUP) के इस्तेमाल को हतोत्साहित करने तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला मंडल दत्तनगर के सदस्यों को जूट के थैले वितरित किए गए। इसके माध्यम से पर्यावरण-अनुकूल सामग्री के उपयोग का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह ने स्थानीय समुदाय से सार्वजनिक स्थानों, बाजारों एवं सड़क किनारे कचरा न फैलाने और कचरे को निर्धारित स्थान पर ही डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता लक्षित इकाइयों को लगातार स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त बनाए रखने के लिए स्थानीय समुदाय की निरंतर सहभागिता बेहद जरूरी है।

Releated Posts

गोदाम पहुंचे उपभोक्ताओं को नहीं मिला सिलेंडर, सूचना चारदीवारी के भीतर चस्पा

]> बिना पूर्व सूचना गोदाम से गैस वितरण बंद होने से उपभोक्ताओं में रोष, करीब डेढ़ साल से…

ByByadmin Sep 16, 2026

अंबुजा फाउंडेशन ने तीन स्कूलों की एसएमसी को दिया प्रशिक्षण

दाड़लाघाट : अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन की ओर से पीएम श्री दाड़ला स्कूल, बरायली स्कूल तथा डवारु स्कूल की…

ByByadmin Sep 13, 2026

नाथपा झाकड़ी पावर स्टेशन पहुंचे निदेशक (परियोजनाएं) राजेश कुमार चंदेल

]> उत्पादन दक्षता, अनुरक्षण कार्यों और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा; अधिकारियों को संसाधनों के बेहतर उपयोग के…

ByByadmin Sep 7, 2026

संघोई पंचायत में महिला ग्राम सभा, महिलाओं ने उठाए परिवार और स्वच्छता से जुड़े मुद्दे

]> बच्चों की समस्याओं और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर हुआ विचार-विमर्श, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग अर्की :…

ByByadmin Sep 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top