• Home
  • हिमाचल
  • अंबुजा फाउंडेशन ने तीन स्कूलों की एसएमसी को दिया प्रशिक्षण
Image

अंबुजा फाउंडेशन ने तीन स्कूलों की एसएमसी को दिया प्रशिक्षण

दाड़लाघाट : अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन की ओर से पीएम श्री दाड़ला स्कूल, बरायली स्कूल तथा डवारु स्कूल की स्कूल प्रबंधन समितियों (एसएमसी) के लिए विशेष प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य एसएमसी सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियों, विद्यालय विकास में उनकी भूमिका तथा प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान करना रहा। यह जानकारी भाजपा जिला सोलन आईटी सैल संयोजक नागेन्द्र कौशल ने दी।

कौशल ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में पीएम श्री दाड़ला स्कूल के एसएमसी चेयरमेन ओम प्रकाश शर्मा प्रधानाचार्य मुनीष कमल, प्राइमरी स्कूल के मुख्याध्यापक श्रीनिवास तेजेंद्र दाड़ला, बरायली और ड्वारू स्कूलों की समस्त एसएमसी के सदस्य उपस्थित रहे।

अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन की ओर से प्रशिक्षण कराने मसराम ने प्रशिक्षण प्रदान किया। उनके साथ अंबुजा फाउंडेशन से आरती भी उपस्थित रहीं। उन्होंने एसएमसी सदस्यों को विद्यालय के विकास, अभिभावकों एवं शिक्षकों के साथ समन्वय, विद्यार्थियों के हित में कार्य करने तथा विद्यालय की गतिविधियों में एसएमसी की सक्रिय भागीदारी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

जिला सोलन आईटी सैल संयोजक नागेन्द्र कौशल ने कहा कि इस अवसर पर एसएमसी सदस्यों ने प्रशिक्षण को उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताते हुए अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया। प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से तीनों विद्यालयों की एसएमसी को विद्यालय के समग्र विकास में और अधिक प्रभावी भूमिका निभाने के लिए प्रेरणा मिली। दाड़ला के एसएमसी के चेयरमेन ओम प्रकाश शर्मा ने अंबुजा फाउंडेशन का धन्यवाद किया।

Releated Posts

नाथपा झाकड़ी पावर स्टेशन पहुंचे निदेशक (परियोजनाएं) राजेश कुमार चंदेल

]> उत्पादन दक्षता, अनुरक्षण कार्यों और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा; अधिकारियों को संसाधनों के बेहतर उपयोग के…

ByByadmin Sep 7, 2026

संघोई पंचायत में महिला ग्राम सभा, महिलाओं ने उठाए परिवार और स्वच्छता से जुड़े मुद्दे

]> बच्चों की समस्याओं और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर हुआ विचार-विमर्श, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग अर्की :…

ByByadmin Sep 6, 2026

संघोई पंचायत में कृषि विभाग ने लगाई किसान गोष्ठी, प्राकृतिक खेती अपनाने को किया प्रेरित

]> प्राकृतिक खेती और आतमा परियोजना की योजनाओं की दी जानकारी, किसानों ने जताई रुचि संघोई। कृषि विभाग…

ByByadmin Sep 3, 2026

हिमाचल प्रदेश के बर्फबारी वाले क्षेत्रों में जनगणना के दूसरे चरण का शुभारंभ

शिमला। जनगणना विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि हिमाचल प्रदेश के बर्फबारी वाले क्षेत्रों में जनगणना…

ByByadmin Sep 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top