• Home
  • हिमाचल
  • 150 सीबीएसई स्कूलों में तीन बार उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था होगी लागू :  मुख्यमंत्री
Image

150 सीबीएसई स्कूलों में तीन बार उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था होगी लागू :  मुख्यमंत्री

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिक्षा विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेशभर में स्थापित 150 सीबीएसई स्कूलों में तीन बार उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था शुरू की जाएगी। स्कूल दिवस के दौरान तीन चरणों में प्रातः स्कूल पहुंचने के समय, लंच ब्रेक के दौरान और स्कूल से छुट्टी के समय उपस्थिति दर्ज करवाना अनिवार्य होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग ड्रेस कोड निर्धारित किए जाएंगे। शिक्षकों के लिए निर्धारित ड्रेस कोड इस वर्ष पहली अक्तूबर से अनिवार्य किया जाएगा। निर्धारित ड्रेस की खरीद में सुविधा के लिए शिक्षकों को एकमुश्त 5,000 रुपये की विशेष वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की स्कूल यूनिफार्म के संबंध में निर्णय अगले एक सप्ताह के भीतर लिया जाएगा।

सुक्खू ने कहा कि सीबीएसई स्कूलों में लगभग 1,200 शिक्षकों की नियुक्ति पहले ही की जा चुकी है तथा आने वाले समय में और शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इन स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ने वाले बच्चों को उनके घरों के नजदीक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सीबीएसई स्कूलों के सुधार तथा विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए अतिरिक्त 80 करोड़ रुपये उपलब्ध करवाएगी। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करना तथा ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उनके घर-द्वार पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाना है।

उन्होंने शिक्षा विभाग को इन उपायों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा सीबीएसई स्कूलों के संचालन और सुविधाओं में निरंतर सुधार करने के निर्देश दिए। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, महाधिवक्ता अनूप रतन, सचिव शिक्षा राकेश कंवर तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

Releated Posts

हिमाचल प्रदेश के बर्फबारी वाले क्षेत्रों में जनगणना के दूसरे चरण का शुभारंभ

शिमला। जनगणना विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि हिमाचल प्रदेश के बर्फबारी वाले क्षेत्रों में जनगणना…

ByByadmin Sep 1, 2026

प्रदेश की छात्राएं विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में कर रही हिमाचल का नाम रोशन : विक्रमादित्य सिंह

]> शिमला ग्रामीण के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नीन में जोनल स्तरीय अंडर-19 गर्ल्स खेल प्रतियोगिता का आरंभ ]>…

ByByadmin Sep 1, 2026

‘एक से श्रेष्ठ’ पहल 650 केंद्रों तक पहुंची, शिक्षा के माध्यम से जीवन में ला रही सकारात्मक बदलावः राज्यपाल

]> राज्यपाल ने जमीनी स्तर पर पांच वर्षों की शैक्षणिक सेवा की सराहना की शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता…

ByByadmin Sep 1, 2026

छात्रों ने जानी विधानसभा की कार्यप्रणाली, अध्यक्ष पठानियां ने दिए सवालों के जवाब

]> करीब 200 विद्यार्थियों ने विधानसभा अध्यक्ष से किया संवाद, बोले—सत्ता पक्ष और विपक्ष के सहयोग से सुचारू…

ByByadmin Sep 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top