• Home
  • हिमाचल
  • रामपुर में 8 सितंबर को रोजगार का अवसर, मशीन ऑपरेटर के 100 पदों पर भर्ती
Image

रामपुर में 8 सितंबर को रोजगार का अवसर, मशीन ऑपरेटर के 100 पदों पर भर्ती

]> 10वीं और आईटीआई पास युवा ले सकेंगे हिस्सा, चयनित उम्मीदवारों को ₹13,500 वेतन के साथ मिलेगी आवास सुविधा

रामपुर। जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए 8 सितंबर, 2026 को रामपुर में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार उप रोजगार कार्यालय रामपुर में सुबह 11 बजे से शुरू होगा।

जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने बताया कि इस भर्ती अभियान में ऑरो टेक्सटाइल, बद्दी (जिला सोलन) द्वारा मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। भर्ती में 10वीं अथवा आईटीआई उत्तीर्ण युवा भाग ले सकते हैं। आवेदकों की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।

कंपनी की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को 13,500 रुपये मासिक वेतन के साथ आवास की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। भर्ती प्रक्रिया में महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं।

रोजगार अधिकारी ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण होना जरूरी है। जिन युवाओं का पंजीकरण नहीं हुआ है, वे eemis.hp.gov.in पोर्टल पर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों, अन्य आवश्यक दस्तावेजों तथा बायोडाटा/रिज्यूम के साथ 8 सितंबर को निर्धारित समय पर उप रोजगार कार्यालय रामपुर पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 8410184542 अथवा 9816021174 मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

Releated Posts

हिमाचल प्रदेश के बर्फबारी वाले क्षेत्रों में जनगणना के दूसरे चरण का शुभारंभ

शिमला। जनगणना विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि हिमाचल प्रदेश के बर्फबारी वाले क्षेत्रों में जनगणना…

ByByadmin Sep 1, 2026

प्रदेश की छात्राएं विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में कर रही हिमाचल का नाम रोशन : विक्रमादित्य सिंह

]> शिमला ग्रामीण के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नीन में जोनल स्तरीय अंडर-19 गर्ल्स खेल प्रतियोगिता का आरंभ ]>…

ByByadmin Sep 1, 2026

150 सीबीएसई स्कूलों में तीन बार उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था होगी लागू :  मुख्यमंत्री

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिक्षा विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा…

ByByadmin Sep 1, 2026

‘एक से श्रेष्ठ’ पहल 650 केंद्रों तक पहुंची, शिक्षा के माध्यम से जीवन में ला रही सकारात्मक बदलावः राज्यपाल

]> राज्यपाल ने जमीनी स्तर पर पांच वर्षों की शैक्षणिक सेवा की सराहना की शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता…

ByByadmin Sep 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top