• Home
  • हिमाचल
  • नाथपा बांध से आज 520 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा
Image

नाथपा बांध से आज 520 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा

]> रेडियल गेट नंबर-3 से दोपहर 3:30 से 4:30 बजे तक होगी जल निकासी, डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में 601 क्यूमेक्स तक पहुंच सकता है प्रवाह

नाथपा। नाथपा बांध में रेडियल गेट के रखरखाव कार्य के चलते सोमवार, 31 अगस्त 2026 को अपराह्न 3:30 बजे से 4:30 बजे के बीच रेडियल गेट नंबर-3 से लगभग 520 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा।

इसके बाद नाथपा बांध के डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में कुल संभावित जल प्रवाह करीब 601 क्यूमेक्स रहने की संभावना है। इसमें रेडियल गेट से छोड़ा जाने वाला 520 क्यूमेक्स तथा एसएफटी (SFT) से 81 क्यूमेक्स पानी शामिल है।

परियोजना प्रबंधन के अनुसार यदि बांध में पानी की आवक बढ़ती है तो परिस्थितियों के अनुसार अतिरिक्त पानी भी छोड़ा जा सकता है। इसे देखते हुए डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में रहने वाले लोगों और नदी-नालों के आसपास आने-जाने वालों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।

परियोजना प्रमुख ने लोगों से नदी और नालों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने तथा जल प्रवाह को देखते हुए किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाने का आग्रह किया है।

Releated Posts

संघोई की बेटी दीक्षा ने बिना कोचिंग हासिल की जेआरएफ की सफलता

]> किसान परिवार की बेटी ने लगातार चौथी बार नेट के बाद जेआरएफ में भी लहराया परचम, समाजसेवी…

ByByadmin Aug 29, 2026

हिमाचल स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन (HSSA) की वार्षिक सामान्य सभा सम्पन्न

]> वार्षिक रिपोर्ट, रिजल्ट बुक एवं खेल कैलेंडर का विमोचन – HSSA वेब पोर्टल एवं Complete Sports MIS…

ByByadmin Aug 11, 2026

बैरनला संघोई स्नानागार तक पहुंचा पानी, नई पाइपलाइन बिछाकर टंकी से जोड़ा गया कनेक्शन

]> ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता हेमंत तंवर का जताया आभार, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों व…

ByByadmin Aug 6, 2026

एशियन स्कूल फुटबॉल फेडरेशन में डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी

]> डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा एशियन स्कूल फुटबॉल फेडरेशन के सदस्य और तकनीकी समिति के उपाध्यक्ष मनोनीत शिमला…

ByByadmin Aug 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top