• Home
  • देश
  • टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने जीता 25वां इंटर सीपीएसयू टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट
Image

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने जीता 25वां इंटर सीपीएसयू टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट

ऋषिकेश। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के सीएमडी सिपन कुमार गर्ग ने 25वें इंटर सीपीएसयू टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शानदार जीत दर्ज करने पर टीम टीएचडीसीआईएल को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि टीम ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से संगठन को गौरवान्वित किया है और सच्ची खेल भावना, अनुशासन तथा प्रतिबद्धता का परिचय दिया है।

यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 24 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक पावर स्पोट्र्स कंट्रोल बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता की मेजबानी एनएचपीसी लिमिटेड द्वारा टीईआरआई, गुरुग्राम, हरियाणा में की गई, जिसमें देशभर के प्रमुख विद्युत क्षेत्र के उपक्रमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट में विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत आने वाले 14 अग्रणी संगठनों—विद्युत मंत्रालय, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण, एनटीपीसी लिमिटेड, आरईसी लिमिटेड, पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, एनएचपीसी, ऊर्जा दक्षता ब्यूरो, एसजेवीएन लिमिटेड, टीएचडीसी, ग्रिड कंट्रोलर ऑफ इंडिया लिमिटेड, दामोदर वैली कॉर्पोरेशन, भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड और नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन ने हिस्सा लिया

फाइनल मुकाबला बीबीएमबी और टीएचडीसीआईएल के बीच खेला गया, जिसमें बेहद रोमांचक मुकाबले में टीएचडीसीआईएल ने 2 रन से जीत दर्ज कर चैंपियनशिप अपने नाम की। इस अवसर पर डॉ. ए. एन. त्रिपाठी, सीजीएम (एचआर-एडमिन एंड सीसी), ने भी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह विजय टीमवर्क, दृढ़ता और संगठनात्मक उत्कृष्टता की भावना को दर्शाती है, जो टीएचडीसीआईएल की पहचान है।

Releated Posts

विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में यूनिट-1 के हाइड्रोजेनरेटर रोटर की सफल लैंडिंग

]> 210 टन वजनी रोटर को सफलतापूर्वक निर्धारित स्थान पर उतारा गया, यूनिट-1 के निर्माण एवं कमीशनिंग की…

ByByadmin Oct 6, 2026

विपस्सना—अपने भीतर लौटने की साधना

आज का मनुष्य भौतिक सुविधाओं के बावजूद तनाव, चिंता, क्रोध और असंतोष से घिरा हुआ है। जीवन की…

ByByadmin Sep 7, 2026

पालि पखवाड़ा 2026 : पालि भाषा से जन-जन तक पहुंचेगी धम्म और भारतीय ज्ञान-परंपरा की विरासत

]> पालि केवल बौद्ध धर्मग्रंथों की भाषा भर नहीं है, बल्कि यह भारत की प्राचीन बौद्धिक एवं सांस्कृतिक…

ByByadmin Sep 7, 2026

मंत्रिमंडल ने सेमीकॉन  2.0 को मंजूरी दी

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश के सेमीकंडक्टर डिजाइन और विनिर्माण…

ByByadmin Jul 15, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top