• Home
  • हिमाचल
  • इस वैश्विक अवसर पर आप भी कर सकते हैं योगदान …
Image

इस वैश्विक अवसर पर आप भी कर सकते हैं योगदान …

7 अप्रैल को पुलिस मैदान में आयोजित होगा रेडक्रॉस मेला

धर्मशाला : सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी ओम प्रकाश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर 7 अप्रैल को रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा पुलिस मैदान धर्मशाला में प्रातः 10 बजे से लेकर सायं 6 बजे तक रेडक्रॉस मेला आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस मेले में विभिन्न प्रकार के मनोरंजन, खाने-पीने, महिला मण्डलों द्वारा निर्मित खाद्य पदार्थ के स्टाल तथा प्रदर्शनीयों के स्टॉल लगाये जायेगें। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस मेला में स्टॉल लगाने के इच्छुक व्यक्ति 2 अप्रैल तक रेडक्रॉस सोसायटी धर्मशाला के कार्यालय में स्टॉल लगाने के लिए सम्पर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त इस अवसर पर सोसायटी द्वारा स्मारिका का प्रकाशन भी किया जा रहा है।

इच्छुक व्यक्ति स्मारिका में प्रकाशन के लिए अपना सहयोग देना चाहते हैं, वे भी रेडक्रॉस कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01892-224888 या मोबाईल नम्बर 94188-32244 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Releated Posts

नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन को डब्ल्यूएसओ-इंडिया का प्लेटिनम अवार्ड

]> सुरक्षा, व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला 5-स्टार सम्मान झाकड़ी,…

ByByadmin Oct 14, 2026

हिमाचल मंत्रिमंडल के बड़े फैसले: 4,090 पैरा वर्करों सहित हजारों पद भरने को मंजूरी

]> आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी; दूध उत्पादकों को अब 6 रुपये…

ByByadmin Oct 10, 2026

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढली के विद्यार्थियों ने वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत किया जलागम क्षेत्र का शैक्षणिक भ्रमण

]> विद्यार्थियों ने प्रकृति का निकट से अवलोकन करते हुए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में जल, जंगल एवं…

ByByadmin Oct 9, 2026

बाहरा विश्वविद्यालय में पर्यटन सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों ने रचा उपलब्धियों का नया अध्याय

]> अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति के निकट आने और साहसिक पर्यटन का अनुभव प्राप्त करने…

ByByadmin Oct 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top