• Home
  • हिमाचल
  • भूस्खलन रोकने के लिए संगड़ाह में शमालू-ऐड की रोपाई, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
Image

भूस्खलन रोकने के लिए संगड़ाह में शमालू-ऐड की रोपाई, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

डॉ. भेखा नन्द वर्धन
नैना टिक्कर (सिरमौर) : पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन रोकने और पर्यावरण संरक्षण के लिए जिला सिरमौर में हरियाली पर्व के दौरान शमालू व ऐड के पौधों की रोपाई का अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में विकासखंड संगड़ाह की ग्राम पंचायत ग्रामीण संगड़ाह के लगनू-सियूं क्षेत्र में खड़चियां से सियूं लिंक रोड के किनारे शमालू और ऐड के पौधे लगाए गए। इस दौरान भूस्खलन संभावित क्षेत्र में डंगे का निर्माण कार्य भी किया गया ताकि बरसात में मिट्टी का कटाव रोका जा सके।

यह अभियान ग्राम पंचायत ग्रामीण संगड़ाह के नवनिर्वाचित प्रधान तपेंद्र सिंह राणा और पर्यावरण प्रेमी तथा स्वर्गीय किकंरी देवी पार्क समिति के अध्यक्ष विजय कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इसमें स्थानीय युवाओं, महिलाओं और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। रोपाई के बाद सभी पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी युवाओं को सौंपी गई है।

इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए विजय कुमार ने कहा कि वे अपने गुरु और पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा वीरांगना किकंरी देवी के पदचिह्नों पर चलते हुए उनके अधूरे सपनों को साकार करने के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि शमालू और ऐड के पौधे पहाड़ी मिट्टी को बांधने में अत्यंत कारगर होते हैं। इनकी जड़ें गहरी होती हैं जो भूस्खलन को रोकने में मदद करती हैं। जुलाई और अगस्त माह में इनकी रोपाई करने से मिट्टी के कटाव पर नियंत्रण के साथ-साथ जल स्रोतों, वन संपदा और दुर्लभ जड़ी-बूटियों का संरक्षण भी होता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि पर्यावरण संरक्षण जैसे जनहित के कार्यों में सभी को आगे आकर सहयोग करना चाहिए। बिना जनसहयोग के हरियाली बचाना संभव नहीं है।

ग्राम पंचायत प्रधान तपेंद्र सिंह राणा ने कहा कि पंचायत पर्यावरण और वन संरक्षण को अपनी प्राथमिकता में रखती है। उन्होंने अभियान में सहयोग करने वाले सभी युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी पंचायत स्कूलों, मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों पर बड़े स्तर पर पौधारोपण करवाएगी। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के इस दौर में पेड़ ही जीवन हैं और अगली पीढ़ी के लिए हमें हरियाली छोड़कर जानी होगी। पूर्व कार्यवाहक प्रधान सतपाल तोमर ने भी पौधारोपण को क्षेत्र के लिए आवश्यक बताते हुए लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और प्लास्टिक का प्रयोग कम करने की अपील की।

इस अवसर पर वार्ड सदस्य कमल राज चौहान, सुरेश शर्मा, अनिल कुमार, महिमानंद शर्मा, कपिल चौहान, नागेंद्र ठाकुर, तपेंद्र परमार, हर्ष तोमर, सुरजीत तोमर, रामस्वरूप चौहान, मनेन्दर ठाकुर तथा नारी शक्ति से बिमला राणा व सुनीता धीमान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Releated Posts

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में स्वच्छता पखवाड़े के तहत चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

]> सनारसा स्कूल में 108 विद्यार्थियों ने लिया भाग, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश झाकड़ी। विद्युत…

ByByadmin Sep 21, 2026

दत्तनगर में स्वच्छता लक्षित इकाई पर चला विशेष सफाई अभियान ]> रामपुर एचपीएस ने ब्लैक स्पॉट की सफाई…

ByByadmin Sep 20, 2026

गोदाम पहुंचे उपभोक्ताओं को नहीं मिला सिलेंडर, सूचना चारदीवारी के भीतर चस्पा

]> बिना पूर्व सूचना गोदाम से गैस वितरण बंद होने से उपभोक्ताओं में रोष, करीब डेढ़ साल से…

ByByadmin Sep 16, 2026

अंबुजा फाउंडेशन ने तीन स्कूलों की एसएमसी को दिया प्रशिक्षण

दाड़लाघाट : अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन की ओर से पीएम श्री दाड़ला स्कूल, बरायली स्कूल तथा डवारु स्कूल की…

ByByadmin Sep 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top